facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan crisis : पाकिस्तान की करेंसी का बुरा हाल, 287.29 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पंहुचा

Advertisement
Last Updated- April 04, 2023 | 7:48 PM IST
Pakistan Budget: Standing on the threshold of poverty, Pakistan increased the defense budget by 15.5 percent.

पाकिस्तानी रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मंगलवार को रिकॉर्ड निचले स्तर 287.29 पर आ गया। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि नकदी संकट से जूझ रहा देश अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) का वित्तपोषण हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहा है, जबकि घटता विदेशी मुद्रा भंडार निवेशकों के लिए चिंता का एक अन्य कारण बन गया है।

‘जियो न्यूज’ ने बताया कि अंतरबैंक बाजार में स्थानीय मुद्रा, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सोमवार के बंद भाव 285.04 से 0.78 प्रतिशत या 2.25 रुपये घटकर 287.29 पर बंद हुई।

स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया था और दो मार्च को यह 285.09 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

वित्तीय विशेषज्ञों के अनुसार, वित्तीय आयातकों ने अमेरिकी डॉलर की घबराहटपूर्ण लिवाली फिर शुरू कर दी है, जबकि अंतरबैंक बाजार में विदेशी मुद्रा की आपूर्ति कम रही। कर और ऊर्जा की दरें बढ़ाने और आईएमएफ की शर्तों को पूरा करने के लिए मुद्रा को अवमूल्यन करने की अनुमति देने के महीनों बाद पाकिस्तान का ऋण कार्यक्रम अभी तक अमल में नहीं आया है।

पाकिस्तान अपने पुनरुद्धार को शुरू करने के लिए कई बार समयसीमा से चूका है। नकदी संकट से जूझ रहे इस देश ने 2019 में आईएमएफ से छह अरब हासिल किए थे।

विनाशकारी बाढ़ के बाद देश की मदद के लिए पिछले साल एक अरब डॉलर और दिए गए लेकिन उसके बाद राजकोषीय मजबूती की दिशा में अधिक प्रगति करने में पाकिस्तान की विफलता के कारण आईएमएफ ने नवंबर में इस वितरण को निलंबित कर दिया।

महीनों की निष्फल वार्ता के बाद, वाशिंगटन स्थित इस ऋणदाता संस्था ने पाकिस्तान से सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात से नए ऋणों के लिए प्रतिबद्धताओं की तलाश करने के लिए कहा है।

Advertisement
First Published - April 4, 2023 | 7:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement