facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan को एशियाई विकास बैंक से 65.8 करोड़ डॉलर का कर्ज मिला

Advertisement

कुछ दिन पहले वित्त मंत्री शमशाद अख्तर ने देश की ऋण की सार्वजनिक ऋण की स्थिति को खराब करार दिया था।

Last Updated- December 07, 2023 | 5:02 PM IST
Pakistan got a loan of 658 million dollars from Asian Development Bank

नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को एशियाई विकास बैंक (ADB) से 65.8 करोड़ डॉलर का कर्ज मिला है। इसमें बाजार दर पर 30 करोड़ डॉलर का महंगा ऋण भी शामिल है। कुछ दिन पहले वित्त मंत्री शमशाद अख्तर ने देश की ऋण की सार्वजनिक ऋण की स्थिति को खराब करार दिया था।

ADB ने बयान में कहा, “इस सप्ताह पाकिस्तान को अधिक समावेशी और सतत वृद्धि और विकास लक्ष्य प्राप्त करने में मदद करने के लिए कुल 65.88 करोड़ डॉलर की तीन परियोजनाओं को मंजूरी दी है।”

बुधवार को की गई घोषणा में कहा गया है, “ADB ने तीन अलग-अलग कर्ज के तहत वित्तपोषण पैकेज को मंजूरी दी है। इनमें घरेलू संसाधन जुटाने में सुधार के लिए 30 करोड़ डॉलर, पिछले साल अगस्त में आई विनाशकारी बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए स्कूलों के पुनर्वास के लिए 27.5 करोड़ डॉलर और खाद्य सुरक्षा में सुधार और कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए आठ करोड़ डॉलर की मदद शामिल है।”

समाचार पत्र ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के अनुसार, “मनीला मुख्यालय वाली ऋण एजेंसी ने यह घोषणा तब की है जब वर्ल्ड बैंक के ऋण प्रबंधन और स्थिरता मिशन ने देश के कर्ज प्रबंधन की समीक्षा के लिए वित्त मंत्री अख्तर से मुलाकात की है।”

डॉ. अख्तर ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि पाकिस्तान का कर्ज का बोझ ‘अस्थिर’ हो गया है। इस धारणा से दक्षिण एशिया के लिए वर्ल्ड बैंक के उपाध्यक्ष मार्टिन रायसर सहमत नहीं थे। एक साक्षात्कार में रायसर ने देश के कर्ज को ‘सतत’ बताया था। ADB पहले से ही पाकिस्तान के ऋण प्रबंधन कार्यालय के आधे कर्मचारियों के वेतन का भुगतान कर रहा है।

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 5:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement