facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Pakistan: पुलिस ने इमरान खान की पार्टी के मुख्यालय पर छापा मारा

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई बुधवार को इस्लामाबाद के सेक्टर जी-8 में इमरान की पार्टी की बैठक से ठीक पहले की गई है।

Last Updated- February 01, 2024 | 5:04 PM IST
इमरान खान और कुरैशी को हाई-प्रोफाइल कैदी का दर्जा, जेल में करना होगा काम , Pakistan: Imran Khan and Qureshi given the status of high-profile prisoners, will have to work in jail

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सादे लिबास में पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों ने यहां इसके मुख्यालय पर कथित तौर पर छापा मारा तथा पार्टी के सदस्यों को परिसर में प्रवेश करने से रोका।

एक मीडिया रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। पार्टी सूत्रों के हवाले से ‘डॉन न्यूज’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह छापेमारी खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को भ्रष्टाचार के एक मामले में 14-14 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई बुधवार को इस्लामाबाद के सेक्टर जी-8 में इमरान की पार्टी की बैठक से ठीक पहले की गई है। हालांकि, पार्टी ऑनलाइन माध्यम से बैठक करने में सफल रही, जिसमें इसने एक पखवाड़े के भीतर संगठनात्मक चुनाव कराने का फैसला किया।

वहीं, इस्लामाबाद पुलिस के एक अधिकारी ने आरोप से इनकार किया और कहा कि मजिस्ट्रेट की अनुमति के बिना छापेमारी नहीं की जा सकती और बुधवार को ऐसा कोई आदेश जारी नहीं किया गया था। उन्होंने दावा किया कि पुलिस टीम सुरक्षा प्रदान करने के लिए वहां गई थी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘इमरान खान और बुशरा बीबी के खिलाफ अदालत का फैसला आने के चलते वहां विरोध प्रदर्शन होने की आशंका थी। पुलिस ने पार्टी मुख्यालय में प्रवेश नहीं किया और बाहर ही रही।’’

पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘‘इस्लामाबाद में पुलिस सादे लिबास वाले लोगों के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंची, गार्ड को हटा दिया और परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया। कर्मचारियों को बाहर जाने के लिए कहा गया और उनमें से कुछ, जो वहां रूकना चाहते थे, उन्हें उनके कार्यालयों तक ही सीमित कर दिया गया।’’ उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने पार्टी की बैठक में भाग लेने पर नेताओं को अंजाम भुगतने की धमकी दी।

Advertisement
First Published - February 1, 2024 | 5:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement