facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Panama Papers: पनामा पेपर्स घोटाले से जुड़े मामलों में नवाज शरीफ के बेटों का गिरफ्तारी वारंट रद्द

Advertisement

वर्ष 2016 के पनामा पेपर्स घोटाले में नाम आने के बाद हसन नवाज और हुसैन नवाज ने 2018 में देश छोड़ दिया था।

Last Updated- March 14, 2024 | 9:22 PM IST
Pakistan: Nawaz Sharif's nomination approved from Lahore seat of National Assembly

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के परिवार को एक बड़ी राहत देते हुए भ्रष्टाचार रोधी अदालत ने बृहस्पतिवार को उनके दो बेटों के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट रद्द कर दिया। वर्ष 2016 के पनामा पेपर्स घोटाले में नाम आने के बाद हसन नवाज और हुसैन नवाज ने 2018 में देश छोड़ दिया था।

उन पर पनामा पेपर्स से संबंधित भ्रष्टाचार के तीन मामलों में आरोप लगे, लेकिन वे कभी अदालत के सामने पेश नहीं हुए। अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया था। इस्लामाबाद की भ्रष्टाचार निरोधक अदालत द्वारा सात मार्च को दोनों के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट को बृहस्पतिवार तक निलंबित करने के बाद दोनों भाई मंगलवार को पाकिस्तान लौट आए।

गिरफ्तारी वारंट निलंबित होने से देश में उनकी सुरक्षित वापसी की आखिरी बाधा भी दूर हो गई थी। बृहस्पतिवार को हसन और हुसैन इस्लामाबाद स्थित जवाबदेही अदालत में पेश हुए, जिसने दलीलें सुनने के बाद फ्लैगशिप, अल-अजीजिया और एवेनफील्ड भ्रष्टाचार मामलों में जारी स्थायी गिरफ्तारी वारंट को रद्द कर दिया। अदालत ने 50,000 रुपये के मुचलके पर उनकी जमानत भी मंजूर कर ली।

Advertisement
First Published - March 14, 2024 | 9:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement