facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PM मोदी ने मॉडर्न सिंगापुर के फाउंडर और पूर्व प्रधानमंत्री ली कुआन को 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Advertisement

सिंगापुर के प्रधानमंत्री के रूप में, ली ने एक संप्रभु देश बनने के बाद इसके औद्योगीकरण और आर्थिक विकास का नेतृत्व किया

Last Updated- September 16, 2023 | 5:25 PM IST
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आधुनिक सिंगापुर के संस्थापक कहे जाने वाले ली कुआन यू को उनकी 100वीं जयंती पर शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास ली कुआन की महानता का एक प्रमाण है।

सिंगापुर के प्रधानमंत्री के रूप में, ली ने एक संप्रभु देश बनने के बाद इसके औद्योगीकरण और आर्थिक विकास का नेतृत्व किया। एक समृद्ध राष्ट्र के रूप में इसके उदय का श्रेय ली कुआन के नेतृत्व को दिया जाता है।

मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘महान ली कुआन यू को उनकी 100वीं जयंती के विशेष अवसर पर मेरी श्रद्धांजलि।’

उन्होंने कहा, ‘उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने सिंगापुर के परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी दूरदर्शिता और उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयास, उनकी व्यक्तिगत महानता का प्रमाण है। उनका काम दुनिया भर के नेताओं को लगातार प्रेरित करता है।’

Advertisement
First Published - September 16, 2023 | 5:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement