facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रिंस हैरी ने जीता ‘Daily Mirror’ के खिलाफ फोन हैकिंग मुकदमा, न्यूज पेपर को भरना होगा 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना

Advertisement

ड्यूक ऑफ ससेक्स यानी हैरी ने मुकदमे में मुआवजे के तौर पर 440,000 पाउंड (560,000 डॉलर) की मांग की थी।

Last Updated- December 15, 2023 | 6:30 PM IST
Harry wins phone hacking lawsuit against UK tabloid; gets 140,000 pounds

प्रिंस हैरी ने ‘डेली मिरर’ के पब्लिशर के खिलाफ दायर फोन हैकिंग का मुकदमा जीत लिया है और लंदन के एक हाईकोर्ट ने न्यूज पेपर को उन्हें डैमेज के रूप में 1,40,000 ब्रिटिश पाउंड देने का आदेश दिया है। रुपये में आंका जाए तो यह रकम आज के हिसाब से 14,830,555 रुपये पर बैठती है।

हैरी ने ‘Mirror Group Newspapers (MGN)’ के खिलाफ कई मुकदमे किए हैं, जिनमें यह मुकदमा भी शामिल है।

लंबे समय तक टारगेट किया गया प्रिंस हैरी का मोबाइल फोन

हाईकोर्ट के जस्टिस टिमोथी फैनकोर्ट ने पाया कि मिरर ग्रुप के न्यूज पेपर्स के लिए सालों से फोन हैकिंग की जा रही थी।

इसके अलावा, जज ने कहा कि पियर्स मॉर्गन को फोन हैकिंग के बारे में पता था और उस समय वे डेली मिरर के संपादक हुआ करते थे और इस प्रक्रिया में शामिल थे। जस्टिस फैनकोर्ट ने कहा कि प्रिंस का पर्सनल फोन को साल 2003 से 2009 तक टारगेट किया गया था। उन्होंने कहा कि 2006 से 2011 तक मिरर ग्रुप के न्यूजपेपर्स ने बड़े लेवल पर फोन हैकिंग की थी।

गलत तरीके से जुटाई गई सैंपल ऑर्टिकल्स

फैनकोर्ट ने पाया कि मुकदमे के दौरान अखबारों के जिन 33 सैंपल ऑर्टिकल्स की बात की है, उनमें से 15 ऑर्टिकल गलत तरीकों से जुटाई गई सूचना पर आधारित थे। ड्यूक ऑफ ससेक्स यानी हैरी ने मुकदमे में मुआवजे के तौर पर 440,000 पाउंड (560,000 डॉलर) की मांग की थी।

किंग चार्ल्स III के बेटे हैं हैरी

किंग चार्ल्स III के अलग हुए छोटे बेटे हैरी की जून में दो दिनों तक विटनेस बॉक्स में उपस्थिति ने एक विवाद पैदा कर दिया क्योंकि उन्होंने आरोप लगाया कि मिरर ग्रुप न्यूजपेपर्स ने ऐसे जर्नलिस्ट्स को नियुक्त किया था जो वॉइसमेल पर नजर रखते थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि न्यूजपेपर्स धोखे और गैरकानूनी तरीके से इस्तेमाल करने के लिए निजी जांचकर्ताओं (private investigators) को काम पर रखा था। इसका मतलब उनके और परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में जानना था।

Advertisement
First Published - December 15, 2023 | 6:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement