facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राजनाथ सिंह का चीन को संदेश: सीमा विवाद सुलझाने को हो जमीनी पहल, शांति के लिए संवाद जरूरी

Advertisement

राजनाथ सिंह ने चीन से सीमा पर शांति बहाली के लिए जमीनी स्तर पर भरोसा बहाली और स्थायी कार्ययोजना के जरिए समाधान निकालने की जरूरत पर जोर दिया।

Last Updated- June 27, 2025 | 10:55 PM IST
Rajnath Singh
चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन के साथ राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को अपने चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन से कहा कि स्थायी आपसी जुड़ाव एवं तनाव कम करने की सुविचारित कार्ययोजना से ही भारत और चीन के बीच सीमा संबंधी जटिल मुद्दे हल हो सकते हैं। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘राजनाथ सिंह ने सीमा प्रबंधन और इस मुद्दे पर स्थापित तंत्र को पुनर्जीवित कर सीमांकन का स्थायी समाधान निकालने पर जोर दिया।’

सिंह ने गुरुवार को शांघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक के मौके पर चीन के छिंगताओ में डोंग से मुलाकात की। बयान में कहा गया है कि द्विपक्षीय बैठक के दौरान भारत-चीन सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता पर गहन चर्चा हुई। इसमें कहा गया है कि सिंह ने सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए दोनों पक्षों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने एशिया और दुनिया में स्थिरता के लिए सहयोग करने के साथ-साथ सर्वोत्तम पारस्परिक लाभ प्राप्त करने के लिए पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

रक्षा मंत्री ने मई 2020 में गलवान नदी घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुए संघर्ष के बाद बनी अविश्वास की खाई को जमीनी स्तर पर कार्रवाई कर पाटने का भी आग्रह किया। उस समय गलवान में हुई झड़प में कम से कम 24 भारतीय सैनिकों की मौत हो गई थी जबकि चीन के भी कई सैनिक मारे गए थे। इसके बाद से ही भारत और चीन के संबंधों में तनाव पैदा हो गया था और दोनों ने सीमा पर सैनिकों व हथियारों की भारी तैनाती  कर दी थी। काफी समय तक दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने डटी रहीं। हालांकि, बीते साल अक्टूबर में रूस में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मुलाकात के बाद रिश्तों पर जमी बर्फ दोबारा पिघलने लगी है।

बयान में कहा गया है कि दोनों मंत्रियों ने सीमा से जुड़े मुद्दों को सुलझाने और तनाव की स्थिति खत्म करने के लिए बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई। सिंह ने डोंग को पहलगाम आतंकवादी हमले के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें 26 लोग लक्षित तरीके से मारे गए थे। उन्होंने इस हमले के बाद आतंकियों के खिलाफ भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर नाम से चलाई गई सैन्य कार्रवाई के बारे में भी उन्हें जानकारी दी। भारत ने गुरुवार को एससीओ के उस संयुक्त बयान हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था जिसमें पहलगाम आतंकवादी हमले का कोई जिक्र नहीं था।

Advertisement
First Published - June 27, 2025 | 10:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement