facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गाजा में खाने-पीने के सामान की किल्लत के बीच हुई रमजान के रोजों की शुरुआत

Advertisement

इजराइल ने कहा है कि वह समुद्र के रास्ते सामान भेजे जाने का स्वागत करता है और गाजा को जाने वाले सामान के साइप्रस से रवाना होने से पहले इसका निरीक्षण करेगा।

Last Updated- March 11, 2024 | 7:50 PM IST
Ramadan fasting started amid shortage of food items in Gaza गाजा में खाने-पीने के सामान की किल्लत के बीच हुई रमजान के रोजों की शुरुआत

गाजा में खाने-पीने के सामान की किल्लत के बीच फलस्तीनियों ने सोमवार को रमजान के रोजों की शुरुआत की। इजराइल और हमास के बीच बीते पांच महीने से जारी युद्ध पर फिलहाल विराम लगने की संभावना नजर नहीं आ रही है।

रविवार रात टूटी-फूटी इमारतों के मलबे के बीच नमाज अदा की गई। कुछ लोगों ने आश्रय के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे तंबुओं की सजावट कर रमजान का स्वागत किया।

पांच महीने से जारी युद्ध में 30 हजार से अधिक फलस्तीनी मारे जा चुके हैं जबकि गाजा का अधिकतर हिस्सा मलबे के ढेर में तब्दील हो गया है। खाने-पीने के सामान की किल्लत होने से यह सवाल खड़ा हो गया है कि रोजा (उपवास) रखने वाले लोग शाम में होने वाला ‘इफ्तार’ किस तरह करेंगे।

रविवार को रफह में खाने-पीने का सामान खरीद रहीं सबह-अल-हेन्दी ने कहा, “आपको किसी की आंखों में खुशी नहीं दिखेगी। हर परिवार गमगीन है। हर परिवार का कोई न कोई शहीद हुआ है।” अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने वार्षिक रमजान संदेश में स्वीकार किया कि यह महीना “अत्यधिक पीड़ा के बीच” शुरू हुआ है।

उन्होंने कहा, “आने वाले दिनों दुनियाभर में मुस्लिम रमजान के रोजे रखेंगे, ऐसे में फलस्तीनी लोगों की पीड़ा कई लोगों के जेहन में होगी। यह मेरे जेहन में भी है।”

अमेरिका और अन्य देशों ने हाल के दिनों में विमानों और हेलीकॉप्टरों से खान-पान सामग्री भेजनी शुरू की है, लेकिन मानवतावादी समूहों का कहना है कि ये सामान महंगे और अपर्याप्त हैं।

स्पेन के सहायता समूह ‘ओपन आर्म्स’ से संबंधित एक जहाज के 200 टन खाद्य सामग्री लेकर पड़ोसी देश साइप्रस से गाजा पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह जहाज कब रवाना होगा।

इजराइल ने कहा है कि वह समुद्र के रास्ते सामान भेजे जाने का स्वागत करता है और गाजा को जाने वाले सामान के साइप्रस से रवाना होने से पहले इसका निरीक्षण करेगा। जहाज के साइप्रस से गाजा पहुंचने में दो से तीन दिन लगने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - March 11, 2024 | 7:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement