facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Russia-Ukrain War: यूक्रेन के ओडेसा शहर में रूस के ड्रोन हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई

Advertisement

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने घातक हमले के मद्देनजर पश्चिमी सहयोगी देशों से यूक्रेन की वायु रक्षा मजबूत करने की अपील की है।

Last Updated- March 03, 2024 | 7:31 PM IST
Russia-Ukraine War: Ukraine shot down 32 of Russia's 35 drones
Representative Image

यूक्रेन के दक्षिणी शहर ओडेसा में एक दिन पहले अपार्टमेंट परिसर में हुए हमले में मृतकों की संख्या रविवार को बढ़कर 10 हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि मलबे से एक और बच्चे का शव निकाला गया है। इससे पहले, दो बच्चों के मारे जाने की पुष्टि की गई थी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने घातक हमले के मद्देनजर पश्चिमी सहयोगी देशों से यूक्रेन की वायु रक्षा मजबूत करने की अपील की है। ओडेसा क्षेत्र के गवर्नर ओलेह किपर ने टेलीग्राम पर कहा कि बचावकर्मियों ने रविवार सुबह एक महिला और उसके बच्चे का शव निकाला।

किपर ने कहा कि आपात कर्मी मलबा हटाने में जुटे हुए हैं। इस बीच,यूक्रेन मामलों पर चीन के विशेष दूत ने यूरोप की अपनी यात्रा के पहले चरण में मास्को में शनिवार शाम वरिष्ठ रूसी राजनयिकों के साथ बातचीत की।

रूस की सरकारी मीडिया द्वारा रविवार सुबह जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि विशेष प्रतिनिधि ली हुई और रूसी उप विदेश मंत्री मिखाइल गालुजिन इस बात पर सहमत हुए कि यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत ही एकमात्र तरीका है।

Advertisement
First Published - March 3, 2024 | 7:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement