facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अफगानिस्तान में रूस का एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त: चार लोग बचाये गये, दो की मौत

Advertisement

तालिबान के परिवहन एवं नागर विमानन मंत्रालय ने एक ऑनलाइन बयान में बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान अरूज कोह पर्वत के समीप कुफ अब जिले में पाया गया।

Last Updated- January 22, 2024 | 6:26 PM IST
Indian plane not involved in Afghanistan aircraft crash, says Ministry, अफगानिस्तान में हुई दुर्घटना में भारतीय विमान शामिल नहीं- सरकार
सांकेतिक फोटो

अफगानिस्तान में वीकेंड को छह लोगों को लेकर जा रहा रूस का एक निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार चार लोगों को बचा लिया गया जबकि दो की मौत हो गयी। अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान ने सोमवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से करीब 250 किलोमीटर दूर बदख्शां प्रांत के एक पर्वतीय क्षेत्र में शनिवार को यह हादसा हुआ था।

उसके बाद बचाव दल इस सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में भेजे गये थे जहां महज कुछ हजार लोग रहते हैं। तालिबान के मुख्य प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर वीडियो पोस्ट किया जिसमें हादसे के बाद बचाये गये चालक दल के चार सदस्य नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन चारों का प्राथमिक उपचार किया गया और उन्हें बदख्शां से काबुल लाया जा रहा है।

मुजाहिद के मुताबिक चारों की सेहत ठीक है। बदख्शां के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले दो लोगों के शव दुर्घटनास्थल से बरामद कर लिये जायेंगे। तालिबान ने हादसे में हताहत हुए किसी भी व्यक्ति की पहचान नहीं बतायी है।

तालिबान के परिवहन एवं नागर विमानन मंत्रालय ने एक ऑनलाइन बयान में बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान अरूज कोह पर्वत के समीप कुफ अब जिले में पाया गया।

रविवार को तालिबान के सूचना एवं संस्कृति मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल वाहिद रयान ने इस हादसे की वजह ‘इंजन में गड़बड़ी’ बतायी । हालांकि उन्होंने इसे स्पष्ट नहीं किया। मास्को में रूसी नागर विमानन अधिकारियों ने बताया था कि 1978 दसॉल्ट फाल्कन-10 विमान लापता हो गया जिसमें चालक दल के चार सदस्य एवं दो यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि रूस में पंजीकृत इस विमान से संपर्क टूट गया और यह रडार स्क्रीन से गायब हो गया।

उसने बताया कि इस विमान ने थाईलैंड के यू-तपाओ-रयोंग -पट्टाया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। यह विमान गया (भारत) से उज्बेकिस्तान के ताशकंद के मार्ग पर चार्टर एंबुलेंस के तौर पर संचालित किया जा रहा था और उसका अगला गंतव्य मास्को के झुकोवस्की अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे था।

रूसी अधिकारियों ने बताया कि यह विमान एथलेटिक समूह एलएलसी और एक निजी व्यक्ति का था। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) का फिलहाल विमान के मालिकों से प्रतिक्रिया के लिए संपर्क नहीं हो सका है।

Advertisement
First Published - January 22, 2024 | 6:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement