facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी पर SC ने खारिज की PIL, कहा- पाकिस्तान को नहीं जारी कर सकते निर्देश

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले का फैसला संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दायर याचिका के जरिये नहीं किया जा सकता

Last Updated- August 25, 2023 | 6:43 PM IST
Fisherman

सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर विचार करने से शुक्रवार को इनकार कर दिया, जिसमें भटक कर पाकिस्तान के जलक्षेत्र में जाने के बाद गिरफ्तार किए गए भारतीय मछुआरों का मुद्दा उठाया गया था।

टॉप कोर्ट ने कहा कि राजनीतिक मामलों को राजनीतिक रूप से सुलझाया जाएगा। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह पाकिस्तान को ऐसे मछुआरों को रिहा करने के लिए निर्देश जारी नहीं कर सकती और इस मामले का फैसला संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत दायर याचिका के जरिये नहीं किया जा सकता।

संविधान का अनुच्छेद 32 भारतीय नागरिकों को यह अधिकार देता है कि वे अपने मौलिक अधिकारों को उचित कार्यवाही के माध्यम से लागू करवाने के लिए सीधे शीर्ष अदालत का रुख कर सकते हैं।

न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील से पूछा, ‘क्या इसका निर्णय (अनुच्छेद) 32 के तहत दायर याचिका के जरिये होगा? पाकिस्तान और भारत अपने मछुआरों की समस्या को कैसे सुलझाएंगे, (अनुच्छेद) 32 के तहत दायर याचिका में हम निर्देश जारी करेंगे? क्या हम पाकिस्तान को उन्हें रिहा करने के लिए निर्देश जारी कर सकते हैं?’

पीठ तीन याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें से एक महाराष्ट्र से और दो गुजरात से थे।

याचिकाकर्ताओं के वकील ने भारत और पाकिस्तान के न्यायाधीशों वाली एक न्यायिक समिति को बहाल करने का अनुरोध किया, जिसका गठन 2008 में मछुआरों समेत उन कैदियों के मुद्दे को पारस्परिक रूप से हल करने के लिए किया गया था, जिन्हें एक-दूसरे के समुद्री क्षेत्र में भटकने के कारण गिरफ्तार किया गया था।

पीठ ने सवाल किया, ‘आज परिदृश्य क्या है? आज देश के साथ संबंध क्या हैं?’ पीठ ने कहा, ‘ये सरकारी मुद्दे हैं।’

पीठ ने कहा, ‘राजनीतिक मामलों को राजनीतिक रूप से सुलझाया जाएगा।’ पीठ ने याचिकाकर्ताओं से सरकार से संपर्क करने को कहा। पीठ ने कहा, ‘हम इसमें नहीं पड़ने जा रहे।’

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 6:43 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement