facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Singapore flight हादसा: 58 लोग अभी भी अस्पताल में, 20 ICU में

Advertisement

Singapore flight turbulence: सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री की संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए।

Last Updated- May 22, 2024 | 8:03 PM IST
Singapore Airlines

एक सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट मंगलवार को तेज हवा के झोंके का सामना करना पड़ा था। जानकारी के अनुसार उस फ्लाइट के 58 यात्रियों का अब भी बैंकॉक के समिटिवेज अस्पताल समेत कई अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इनमें से 20 यात्रियों की हालत गंभीर है और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।

वहीं अबतक 27 यात्रियों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फ्लाइट में हुए हादसे में यात्री और चालक दल के लोग केबिन में इधर-उधर उड़ गए थे और कुछ लोग छत से जा टकराए थे।

उसी सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में एक यात्री की संदिग्ध दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए। लंदन से सिंगापुर जा रही ये बोइंग 777 फ्लाइट में 211 यात्री और 18 चालक दल के सदस्य सवार थे।

मंगलवार दोपहर को विमान को अचानक बैंकॉक की तरफ मोड़ना पड़ा। दरअसल, करीब 10 घंटे की उड़ान के बाद म्यांमार में इरावदी नदी के बेसिन के ऊपर से गुजरते वक्त विमान में तेज हवा के झोंके आए। जिसकी वजह से विमान करीब 3 मिनट में ही 6,000 फीट नीचे आ गया।

सिंगापुर एयरलाइंस के सीईओ गोह चून फेंग ने संवेदनाएं जताईं और प्रभावित यात्रियों और उनके परिवारों को समर्थन का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा, “SQ321 विमान में सवार सभी लोगों के लिए यह बहुत ही दुखद अनुभव था, हमें बहुत खेद है.” गौर करने वाली बात है कि यह घटना लगभग 25 सालों में सिंगापुर एयरलाइंस से जुड़ा पहला हादसा है।

Advertisement
First Published - May 22, 2024 | 8:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement