facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सिंगापुर का फंड 5 साल में भारत में दोगुना करेगा निवेश, जानिए किन सेक्टर्स पर है फोकस

Advertisement

मेरा मानना है कि बाजार में नए पैसे लगाने के मामले में मूल्यांकन में सुधार हुआ है। बाजार में यह उतार-चढ़ाव बुरी बात नहीं है।

Last Updated- March 06, 2025 | 6:40 AM IST
Singapore fund will double its investment in India in 5 years
GIC के सीईओ लिम चाउ कियात (बाएं) और भारत एवं अफ्रीका के लिए डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट के प्रमुख पंकज सूद के साथ

भारत में 30 साल पहले निवेश की शुरुआत करने वाले सिंगापुर के सॉवरिन वेल्थ फंड जीआईसी ने पिछले पांच साल में देश में अपना निवेश दोगुना किया है। भारत में अपनी उपस्थिति के 15 वर्ष पूरे होने पर जीआईसी के सीईओ लिम चाउ कियात और भारत एवं अफ्रीका के लिए डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट के प्रमुख पंकज सूद ने अपने निवेश दृष्टिकोण, क्षेत्रीय दांवों और वर्तमान बाजार मंदी के बावजूद भारत को एक प्रमुख दीर्घावधि विकास बाजार के रूप में क्यों देखते हैं, इस पर चर्चा की। जेडन मैथ्यू पॉल और देव चटर्जी के साथ मुंबई में हुई बातचीत में किम और सूद ने कहा कि वे बुनियादी ढांचे, उपभोक्ता, प्रौद्योगिकी और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों को लेकर आशावादी हैं और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत में अवसर देख रहे हैं। पेश हैं मुख्य अंश:

क्या आप मौजूदा भू-राजनीतिक माहौल को (जिसमें पारस्परिक टैरिफ पर अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत को दी गई चेतावनी भी शामिल है) भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती के रूप में देखते हैं?

लिम चाउ कियात: भू-राजनीतिक रूप से हो रहे इन सभी बदलावों और व्यापार नीतियों को देखते हुए वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता काफी बढ़ गई है। हर देश इस पर बहुत बारीकी से नजर रख रहा है। लेकिन मैं कहूंगा कि भू-राजनीतिक रूप से भारत की स्थिति अच्छी है। भारत इस क्षेत्र में स्वतंत्रता प्राप्त करने में सक्षम है। इस मोर्चे पर हम काफी सकारात्मक हैं। वास्तव में, हमें लगता है कि भारत अधिक निवेश आकर्षित करना जारी रखेगा क्योंकि कंपनियां अपनी आपूर्ति श्रृंखला में विविधता ला रही हैं।

भारत में जीआईसी ने अब तक कितना निवेश किया है?

लिम चाउ कियात: हम इस तरह के विवरण पर ध्यान नहीं देते। पिछले पांच साल में, हमने भारत में अपने निवेश को दोगुना कर दिया है। संख्या के लिहाज से, अकेले वित्तीय सेवाओं में (जिसमें बैंक, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां, बीमा, परिसंपत्ति प्रबंधन शामिल हैं) आज की तारीख में हमारा निवेश लगभग 20 अरब डॉलर है।

भारत की विकास चुनौतियों की तुलना चीन से कैसे की जा सकती है?

लिम चाउ कियात: जनसांख्यिकी, सुधार, प्रौद्योगिकी का उपयोग और हाल के वर्षों में पारंपरिक बुनियादी ढांचे में बड़े निवेश वास्तव में अच्छे उदाहरण हैं जो हमें भारत के बारे में पसंद हैं। नौकरियों के सृजन में चुनौतियां बनी हुई हैं क्योंकि नौकरियों से आपको आय मिलती है और आय से आपको मध्यम वर्ग का खर्च मिलता है। मध्यम वर्ग के खर्च से आपको लाभ मिलता है। सुधारात्मक उपाय काम कर रहे हैं और मैं और अधिक उद्योगों का विस्तार होते देख सकता हूं।

क्या कैलेंडर वर्ष 25 में जीआईसी का निवेश 2024 से अधिक होगा या आपको इसमें कमी आने का अनुमान है? पिछले 6 महीने में बाजार में आई गिरावट और एफआईआई निवेश प्रवाह में कमी को देखते हुए, आप निवेश परिदृश्य में कैसा बदलाव होते देख सकते हैं?

लिम चाउ कियात: मेरा मानना है कि बाजार में नए पैसे लगाने के मामले में मूल्यांकन में सुधार हुआ है। बाजार में यह उतार-चढ़ाव बुरी बात नहीं है। यह सौदों के लिए अधिक अवसर पैदा करता है और हम सौदों का अच्छा प्रवाह देख रहे हैं।

पंकज सूद: रियल एस्टेट, इन्फ्रास्ट्रक्चर, हेल्थकेयर, वित्तीय सेवाओं आदि को देखने के लिए हमारे पास अलग अलग टीमें हैं। जब भी हमें लगता है कि मूल्यांकन चक्र के दृष्टिकोण से बेहतर अवसर हैं, तो हम पीछे हटने के बजाय अधिक निवेश करना पसंद करेंगे। हम दीर्घावधि के लिहाज से ऐसे क्षेत्रों में निवेश के अवसरों की तलाश करते हैं जहां मूल्यांकन अधिक उचित हो।

क्या हम उम्मीद कर सकते हैं कि जीआईसी अगले पांच साल में निवेश की वही रफ्तार बनाए रखेगा और उस समय सीमा के अंदर निवेश दोगुना हो जाएगा?

लिम चाउ कियात: निश्चित रूप से हम निवेश की मजबूत रफ्तार की उम्मीद कर रहे हैं। मैं निश्चित तौर पर इस अनुमान पर खरा उतरने की कोशिश कर रहा हूं।

पंकज सूद: बाजार की संभावनाओं को ध्यान में रखना होगा। हम उम्मीद कर रहे हैं कि भारत भू-राजनीति से इतर अच्छा प्रदर्शन करता रहेगा क्योंकि घरेलू थीम बहुत मजबूत है। एफडीआई, एफआईआई के दृष्टिकोण से शुद्ध पूंजी निकासी मामूली रूप से सकारात्मक से नकारात्मक रही है जबकि घरेलू प्रवाह काफी मजबूत है। पूंजी के दृष्टिकोण से भी भारतीय बाजार अधिक आत्मनिर्भर हो गया है। हमारे जैसे कुछ दीर्घावधि निवेशक इससे लाभ उठा सकते हैं।

क्या आप भारतीय आईपीओ बाजार में निवेश पर विचार कर रहे हैं?

पंकज सूद: हमारे पास ऐसे अवसरों पर ध्यान देने के लिए पूरी व्यवस्था है। वास्तव में, अब हमारे पास एक ऑन-द-ग्राउंड पब्लिक मार्केट टीम है, जो पहले सिंगापुर से काम कर रही थी। हमारे नए कार्यालय में अधिक जगह होने के कारण वह यहां स्थानांतरित हो गई, जो भारतीय सूचीबद्ध क्षेत्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके अलावा, हमारे पास सिंगापुर में एक बड़ी टीम भी है जो प्री-आईपीओ, आईपीओ, आईपीओ में एंकर निवेश, पोस्ट-आईपीओ ट्रेडिंग, ब्लॉक डील आदि में सूचीबद्ध निवेशों का मूल्यांकन करती है।

Advertisement
First Published - March 6, 2025 | 6:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement