facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दक्षिण चीन सागर विवाद को बिना किसी खतरे के हल किया जाएगा- आसियान

Advertisement

यह शिखर सम्मेलन आसियान में ऑस्ट्रेलिया के पहले बाहरी भागीदार बनने के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस ऑस्ट्रेलियाई शहर में आयोजित किया गया था।

Last Updated- March 06, 2024 | 7:20 PM IST
दक्षिण चीन सागर विवाद को बिना किसी खतरे के हल किया जाएगा- आसियान ,South China Sea dispute will be resolved without any threat- ASEAN

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने दक्षिण चीन सागर में फिलीपीन और चीन के तटरक्षक बलों के बीच हुई भिड़ंत को ‘असुरक्षित और अस्थिर व्यवहार’ करार देते हुए बुधवार को इस पर चिंता व्यक्त की और कहा कि क्षेत्र में विवाद को बिना किसी खतरे के हल किया जाएगा।

अल्बनीज का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनके देश की मेजबानी में दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संघ (आसियान) का तीन-दिवसीय शिखर सम्मेलन संपन्न हुआ। यद्यपि यह सम्मेलन विवादित दक्षिण चीन सागर में जारी घटनाओं को लेकर चीन को स्पष्ट रूप से कड़ा संदेश देने में विफल रहा।

आसियान देशों के नेताओं ने विवादों को धमकियों के बजाय बातचीत के माध्यम से हल करने का आग्रह किया। दरअसल, चीन के तटरक्षक बल के जहाजों ने मंगलवार को विवादित दक्षिण चीन सागर के तट पर फिलीपीन के जहाजों को रोका, जिससे मामूली भिड़ंत हो गयी।

फिलीपीन तटरक्षक बल के प्रवक्ता कोमोडोर जय तैरिएला ने बताया कि चीन के जहाजों ने फिलीपीन के दो जहाजों के खिलाफ खतरनाक गतिविधियों को अंजाम दिया, जिससे फिलीपीन तटरक्षक के एक जहाज और चीनी तटरक्षक बल के एक जहाज के बीच टक्कर हो गयी। इसमें फिलीपीन तटरक्षक बल के चार सदस्य घायल हो गए। फिलीपीन के जहाज को मामूली नुकसान पहुंचा है। हालांकि, इस संबंध में और जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Also read: रूस के विपक्षी नेता एलेक्सी नवनली की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई: रूसी खुफिया सेवा के प्रमुख

लाओस के प्रधानमंत्री सोनेक्साय सिफांडोन के साथ शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करने वाले अल्बनीज ने कहा कि मंगलवार की झड़प ऑस्ट्रेलिया के लिए बेहद चिंताजनक थी। उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत ही खतरनाक है और इससे आपसी तालमेल खराब होने का जोखिम पैदा होता है, जो बाद में स्थिति को भयावह बना सकता है।’’

ऑस्ट्रेलिया ने द हेग (नीदरलैंड) में 2016 के मध्यस्थता फैसले का हवाला देते हुए शिखर सम्मेलन के अंत में आसियान घोषणा-पत्र को अपनाने के लिए फिलीपीन के दबाव का समर्थन किया था। इस घोषणा-पत्र में दक्षिण चीन सागर में बीजिंग के विशाल क्षेत्रीय दावों को अमान्य कर दिया गया है। बुधवार देर रात जारी मेलबर्न घोषणा-पत्र में 2016 के फैसले का जिक्र नहीं किया गया है।

यह शिखर सम्मेलन आसियान में ऑस्ट्रेलिया के पहले बाहरी भागीदार बनने के 50 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस ऑस्ट्रेलियाई शहर में आयोजित किया गया था। अल्बनीज ने कहा कि ऐसे विषयों को खोजने के लिए समझौता करना होगा, जिन पर शिखर सम्मेलन में आसियान नेता सहमत हो सकें। अल्बनीज ने कहा, ‘‘एक सामान्य मान्यता यह है कि हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि दक्षिण चीन सागर में गतिविधि किसी भी तनाव को कम करे और इसे बढ़ाए नहीं।’’

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 7:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement