facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Starliner landing: बोइंग का स्टारलाइनर यान Sunita Williams और Butch Wilmore के बिना धरती पर लौटा, अब इस दिन होगी दोनों की वापसी

Advertisement

Starliner landing: ‘स्पेसएक्स’ यान का इस महीने के अंत तक प्रक्षेपण नहीं किया जाएगा, जिसका मतलब है कि विल्मोर और विलियम्स फरवरी तक अंतरिक्ष में रहेंगे।

Last Updated- September 07, 2024 | 11:33 AM IST
Sunita Williams
Photo: NASA | X (Twitter)

Starliner landing: बोइंग का ‘स्टारलाइनर’ यान शुक्रवार को अंतरिक्ष यात्री-सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) और बुच विल्मोर (Butch Wilmore) के बिना ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से धरती पर लौटा। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना होने के छह घंटे बाद ‘स्टारलाइनर’ न्यू मेक्सिको के ‘व्हाइट सैंड्स मिसाइल रेंज’ पर उतरा।

‘स्टारलाइनर’ ने लंबे इंतजार के बाद जून में अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि, यान के ‘थ्रस्टर’ में समस्या आने और हीलियम लीक होने के कारण वह अंतरिक्ष यात्रियों को धरती पर वापस लाने में नाकाम रहा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के दो पायलट अब अगले साल तक आईएसएस पर ही रहेंगे।

महीनों तक विल्मोर और विलियम्स की वापसी को लेकर सवाल उठते रहे, क्योंकि इंजीनियर यान में आई समस्याओं को समझने के लिए जूझते रहे। व्यापक परीक्षण के बाद बोइंग ने कहा था कि ‘स्टारलाइनर’ धरती पर वापसी की यात्रा के लिए सुरक्षित है, लेकिन नासा ने इससे असहमति जताई थी और इसके बजाय ‘स्पेसएक्स’ से अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने का फैसला किया था।

‘स्पेसएक्स’ यान का इस महीने के अंत तक प्रक्षेपण नहीं किया जाएगा, जिसका मतलब है कि विल्मोर और विलियम्स फरवरी तक अंतरिक्ष में रहेंगे। ‘स्टारलाइनर’ के अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना होने के बाद सुनीता विलियम्स ने रेडियो संदेश में कहा, ‘‘वह अपने घर जा रहा है।’’

Also read: SEBI चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच को इस माह तलब कर सकती है संसद की PAC, कांग्रेस नेता की अगुवाई में होगी जांच

विलियम्स और विल्मोर को ‘स्टारलाइनर’ के अंतरिक्ष की उड़ान भरने के एक सप्ताह बाद जून में पृथ्वी पर लौटना था, लेकिन यान के ‘थ्रस्टर’ में समस्या आने और हीलियम लीक होने के कारण दोनों अंतरिक्ष में ही फंस गए। नासा ने बताया था कि दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को ‘स्टारलाइनर’ से वापस लाना बहुत जोखिम भरा है। इसलिए, पूरी तरह से स्वचालित यह यान खाली सीट, स्टेशन पर मौजूद कुछ पुराने उपकरणों और अंतरिक्ष में पहने जाने वाले नीले रंग के वस्त्र (स्पेससूट) के साथ धरती पर लौट रहा है।

अब ‘स्पेसएक्स’ यान दोनों अंतरिक्षयात्रियों को अगले साल फरवरी में वापस लेकर आएगा, जिससे उनका आठ दिन का यह मिशन आठ महीने से अधिक समय का हो जाएगा। अनुभवी अंतरिक्ष यात्री और नौसेना के सेवानिवृत्त कैप्टन विल्मोर और विलियम्स अंतरिक्ष में अपने आप को व्यस्त रख रहे हैं और मरम्मत-रखरखाव कार्य एवं प्रयोगों में मदद कर रहे हैं। वे अब अंतरिक्ष स्टेशन पर मौजूद सात अन्य यात्रियों के साथ काम कर रहे हैं।

नासा के वाणिज्यिक चालक दल कार्यक्रम के प्रबंधक स्टीव स्टिच ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि अंतरिक्ष दल का ध्यान ‘स्टारलाइनर’ की वापसी पर इस कदर केंद्रित रहा है कि उनके पास बोइंग की अगली परियोजना के बारे में सोचने का वक्त ही नहीं था।

Advertisement
First Published - September 7, 2024 | 11:23 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement