facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

चंद्रचूड से मिले सिंगापुर के चीफ जस्टिस, दोनों देशों के सुप्रीम कोर्ट के बीच हुआ MoU पर हस्ताक्षर

Advertisement

दोनों प्रधान न्यायाधीश “न्यायिक सहयोग के क्षेत्र में भारत के उच्चतम न्यायालय और सिंगापुर के उच्चतम न्यायालय” के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के गवाह बने

Last Updated- September 07, 2023 | 8:02 PM IST
CJI meets Singapore counterpart, witnesses signing of MoU between SCs of two nations

भारत और सिंगापुर ने सिंगापुर में न्यायिक सहयोग पर गुरुवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये। प्रधान न्यायाधीश (CJI) डी वाई चंद्रचूड़ और सिंगापुर के उनके समकक्ष सुंदरेश मेनन, दोनों देशों के उच्चतम न्यायालयों के बीच समझौता ज्ञापन पर हुये हस्ताक्षर के गवाह बने।

शीर्ष अदालत के एक अधिकारी ने कहा कि CJI सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर हैं। अधिकारी ने कहा कि दोनों प्रधान न्यायाधीश “न्यायिक सहयोग के क्षेत्र में भारत के उच्चतम न्यायालय और सिंगापुर के उच्चतम न्यायालय” के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के गवाह बने। इससे पहले, न्यायमूर्ति मेनन ने भारत का दौरा किया था और तीन फरवरी को उच्चतम न्यायालय की पीठ में भी बैठे थे।

न्यायमूर्ति मेनन 2012 से सिंगापुर के चौथे प्रधान न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने उच्चतम न्यायालय की स्थापना की 73वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक समारोह में भाग लिया था। न्यायमूर्ति मेनन समारोह में मुख्य अतिथि थे।

Advertisement
First Published - September 7, 2023 | 8:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement