facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सबसे लंबे समय तक रहे PM, गिर गई सरकार; नीदरलैंड के प्रधानमंत्री सौपेंगे इस्तीफा

Advertisement

Mark Rutte के शुक्रवार को इस्तीफा देने से देश में इस साल अब आम चुनाव होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है

Last Updated- July 08, 2023 | 5:48 PM IST
Dutch PM announces resignation after govt disagreement on migration policy
Reuters

नीदरलैंड में माइग्रेशन के मुद्दे पर चार दलों के गठबंधन में परस्पर मतभेद के कारण सरकार गिर गई है और प्रधानमंत्री मार्क रट (Mark Rutte) इस्तीफा सौंपने के लिए राजा के पास जा रहे हैं। देश में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे रट के शुक्रवार को इस्तीफा देने से देश में इस साल अब आम चुनाव होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

रट और उनके नेतृत्व वाली सरकार नई सरकार बनने तक कामकाज संभालेगी। राजा विलेम-अलेक्जेंडर (Willem-Alexander) शनिवार को रट से मिलने के लिए यूनान से वापस लौट आये थे। अलेक्जेंडर परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए यूनान गये हुए थे।

रट ने हेग में पत्रकारों से कहा, ‘आव्रजन (migration) की नीति पर गठबंधन सहयोगियों के बीच मतभेद कोई छिपी हुई बात नहीं है। आज दुर्भाग्य से हम इसी नतीजे पर पहुंचे कि ये मतभेद परस्पर विरोधी हैं। इसलिए मैंने तुरंत महाराजा को पत्र लिखकर समूची कैबिनेट के इस्तीफे की पेशकश की।’

विपक्षी दलों के सांसदों ने भी बिना समय गंवाए नए चुनावों की मांग की। यहां तक कि उन्होंने रट के औपचारिक इस्तीफे का इंतजार भी नहीं किया।

आव्रजन विरोधी ‘पार्टी फॉर फ्रीडम’ के नेता गीर्ट विल्डर्स (Geert Wilders) ने ट्वीट किया, ‘‘जल्द चुनाव हों।’’

‘ग्रीन लेफ्ट’ पार्टी के नेता जेस्सी क्लावेर ने भी चुनाव का आह्वान किया और नीदरलैंड के प्रसारक ‘NOS’ से कहा, ‘‘इस देश को बदलाव की जरूरत है।’’

रट ने बुधवार और गुरुवार देर रात तक बैठकें कीं लेकिन आव्रजन नीति पर कोई नतीजा नहीं निकल सका। शुक्रवार शाम को अंतिम दौर की वार्ता में पार्टियों ने एक स्वर में कहा कि वे सहमत नहीं हैं और गठबंधन में नहीं रह सकती हैं।

Advertisement
First Published - July 8, 2023 | 5:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement