facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Trump Documents Case : ट्रंप, कानूनी टीम को किसी से भी जानकारी साझा नहीं करने की सख्त हिदायत

Advertisement

न्यायाधीश कैनन ने यह आदेश ट्रंप और मामले में दो अन्य प्रतिवादियों के वकीलों तथा विशेष वकील जैक स्मिथ की टीम के अभियोजकों की जिरह सुनने के बाद बुधवार को दिया।

Last Updated- September 14, 2023 | 3:45 PM IST
File Photo: Former US President Donald Trump

Donald Trump Case: अमेरिका के एक संघीय न्यायाधीश ने पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Former US President Donald Trump) पर फ्लोरिडा में अपने आवास पर गोपनीय दस्तावेज रखने के मामले में ट्रंप को गोपनीय दस्तावेजों की समीक्षा के लिए सुरक्षित प्रतिष्ठान का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया, साथ ही इन दस्तावेजों के संबंध में किसी से भी बात नहीं करने की सख्त हिदायत भी दी।

अमेरिकी जिला न्यायाधीश एलीन कैनन ने एक आदेश जारी करते हुए कहा कि ट्रंप और उनकी कानूनी टीम इस मामले में अदालत के अलावा किसी अन्य से गोपनीय सूचना साझा नहीं कर सकती। न्यायाधीश कैनन ने यह आदेश ट्रंप और मामले में दो अन्य प्रतिवादियों के वकीलों तथा विशेष वकील जैक स्मिथ की टीम के अभियोजकों की जिरह सुनने के बाद बुधवार को दिया।

यह भी पढ़ें : विवादों में घिरे Donald Trump ने इस साल कानूनी फीस पर खर्च किए 40 मिलियन डॉलर

ट्रंप के वकीलों ने अपने मुवक्किल के लिए वैसा ही सुरक्षित प्रतिष्ठान बनाने का अधिकार मांगा जैसा उन्हें राष्ट्रपति पद पर रहते हुए गोपनीय दस्तावेजों की समीक्षा के लिए इस्तेमाल करने की अनुमति थी। अभियोजकों ने राष्ट्रपति के आवास मार-ए-लागो में ऐसा तंत्र स्थापित करने के सुझाव पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति विशेष तौर तरीकों की मांग कर रहे हैं जो किसी प्रतिवादी को नहीं मिलती। ट्रंप पर आरोप है कि राष्ट्रपति पद से हटने के बाद वह अपने साथ गोपनीय दस्तावेज ले गए थे। ये दस्तावेज उनके मार-ए-लागो आवास से बरामद किए गए थे।

यह भी पढ़ें : ग्लोबल कर्ज में लगातार दूसरे साल कमी, लेकिन धीमी आर्थिक ग्रोथ से उलटाव का खतरा

Advertisement
First Published - September 14, 2023 | 10:39 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement