facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Turkey, Syria Earthquake Updates: तुर्की, सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हजार के पार पहुंची

Advertisement
Last Updated- February 09, 2023 | 9:16 AM IST
Turkey earthquake

तुर्की और सीरिया में पिछले दिनों आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या बुधवार को 11,000 से अधिक हो गई है। तुर्किये और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत एवं बचाव दल जीवित लोगों की तलाश में लगे हैं।

दुनिया के 24 से अधिक देशों के बचाव दल राहत अभियान में मदद कर रहे हैं। तुर्की सरकार से आपदा क्षेत्र में और मदद भेजने के आह्वान के बीच, राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन ने कहारनमारस में एक प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने किसी भी नागरिक को सड़क पर नहीं छोड़ेंगे।’’ तुर्किये की आपदा प्रबंधन एजेंसी ने बुधवार को कहा कि भूकंप में मारे गये उन लोगों को जिनकी पहचान नहीं हो सकी, उन्हें पांच दिनों के भीतर दफना दिया जाएगा। एजेंसी ने कहा कि देश में मरने वालों की संख्या 8,500 को पार कर गई है।

सीरियाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सरकार के कब्जे वाले इलाकों में मरने वालों की संख्या 1,200 से अधिक हो गई है, जबकि विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर पश्चिम में कम से कम 1,400 लोग मारे गए हैं। सोमवार को आये भूकंप के बाद से मृतकों की कुल संख्या 11 हजार से अधिक हो गई हैं।

भूकंप से बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। जापान में 2011 में आए भूकंप के बाद से यह सबसे घातक भूकंपीय घटना है। तब भूकंप के बाद सुनामी आई थी जिसमें लगभग 20,000 लोग मारे गए थे।

सरकार से आपदा क्षेत्र में और मदद भेजने की मांग के बीच राष्ट्रपति एर्दोआन को बुधवार को भूकंप के केंद्र पजारसिक शहर और सबसे बुरी तरह प्रभावित हाते प्रांत की यात्रा करनी थी।

तुर्की के भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में अब लगभग 60,000 सहायता कर्मी हैं, लेकिन तबाही इतनी व्यापक है कि बहुत से लोगों को अब भी मदद पहुंचने का इंतजार है। दक्षिण-पूर्वी तुर्की और उत्तरी सीरिया में 7.8 की तीव्रता वाले भूकंप के लगभग दो दिन बाद, बचाव दल ने तीन वर्षीय एक बच्चे आरिफ कान को कहरामनमारस में एक ढह चुकी एक इमारत के मलबे के नीचे से निकाला।

लड़के के पिता, एर्टुगरुल कीसी को राहतकर्मी पहले ही मलबे से सुरक्षित निकाल चुके थे। केसी मलबे से अपने बच्चे को सुरक्षित निकाल एंबुलेंस में ले जाते देख अपने आंसू रोक नहीं पाया। कुछ घंटों पहले, बचावकर्ताओं ने 10 वर्षीय बैतूल एडिस को अदियामन शहर में उसके घर के मलबे से निकाला। लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच उसके दादा ने उसे चूमा और बड़े प्यार से उससे बात की।

इसके बाद उसे एंबुलेंस से ले जाया गया। दो दर्जन से ज्यादा देशों के राहत दल तुर्किये के आपातकालीन कर्मियों के साथ काम कर रहे हैं तथा दुनिया के विभिन्न हिस्सों से राहत सामग्री का आना भी जारी है।

एर्दोआन ने कहा कि देश के 8.5 करोड़ लोगों में से 1.3 करोड़ लोग प्रभावित हुए हैं और उन्होंने 10 प्रांतों में आपातकाल घोषित कर दिया है।

Advertisement
First Published - February 9, 2023 | 9:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement