facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पाकिस्तान में कराची एयरपोर्ट के बाहर जोरदार धमाका, चीन के दो नागरिकों की मौत

Advertisement

नागरिक उड्डयन विभाग के एक कर्मचारी राहत हुसैन ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि इससे हवाई अड्डे की इमारतें हिल गईं। 

Last Updated- October 07, 2024 | 9:07 AM IST
Pakistan Blast

पाकिस्तान में कराची हवाई अड्डे (karachi Airport) के बाहर रविवार को हुए भीषण विस्फोट में चीन के दो श्रमिकों की मौत हो गई और कम से कम आठ अन्य लोग घायल हो गए। पाकिस्तान और चीन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस और प्रांतीय सरकार ने बताया कि पाकिस्तान के सबसे बड़े हवाई अड्डे के बाहर एक टैंकर में विस्फोट हुआ। चीनी दूतावास ने एक बयान जारी कर बताया कि ‘पोर्ट कासिम इलेक्ट्रिक पावर (प्राइवेट) लिमिटेड कंपनी’ के चीनी कर्मचारियों को ले जा रहे काफिले पर देर रात करीब 11 बजे हमला हुआ, जिसमें दो चीनी नागरिक मारे गए और एक अन्य घायल हो गया। उसने बताया कि इस हमले में पाकिस्तानी नागरिक भी घायल हुए हैं।

प्रांतीय गृह मंत्री जिया उल हसन ने स्थानीय टीवी चैनल ‘जियो’ को बताया कि विस्फोट विदेशियों को निशाना बनाकर किया गया था। पाकिस्तान में हजारों चीनी कर्मचारी हैं, जिनमें से अधिकतर कर्मचारी चीन की अरबों डॉलर की उस ‘बेल्ट एंड रोड’ पहल के लिए काम कर रहे हैं जो दक्षिण और मध्य एशिया को चीनी राजधानी से जोड़ने के लिए शुरू की गई है।

हमले के वीडियो में कारों से आग की लपटें और घटनास्थल से धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। घटनास्थल पर भारी संख्या में सैन्यकर्मी तैनात थे और इस इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया है।

चीन के बयान में विस्फोट को ‘‘आतंकवादी हमला’’ बताया गया है और कहा गया है कि चीन इसके बाद की स्थिति से निपटने के लिए पाकिस्तान के साथ मिलकर काम कर रहा है। चीन ने इस हमले की गहन जांच किए जाने की मांग की है ताकि अपराधियों को पकड़ा जा सके और पाकिस्तान में चीनी नागरिकों से सुरक्षा संबंधी सावधानी बरतने को कहा है।

बयान में कहा गया, ‘‘पाकिस्तान में चीनी दूतावास और महावाणिज्य दूतावास इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं (और) दोनों देशों के निर्दोष पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

उप महानिरीक्षक (पूर्वी) अजफर महेसर ने मीडिया को बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि एक तेल टैंकर में विस्फोट किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह विस्फोट किस तरह और क्यों किया गया। इसमें समय लगता है।’’

उन्होंने बताया कि घायलों में पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। नागरिक उड्डयन विभाग के एक कर्मचारी राहत हुसैन ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि इससे हवाई अड्डे की इमारतें हिल गईं।

Advertisement
First Published - October 7, 2024 | 9:07 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement