facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UK Visa: ब्रिटेन में कुशल कामगार, मेडिकल और छात्र वीजा लिस्ट में भारतीयों का दबदबा

Advertisement

सितंबर 2023 को समाप्त हुए वर्ष में भारतीय नागरिकों को 1,33,237 प्रायोजित अध्ययन वीजा दिए गए थे जिसमें सितंबर 2022 को समाप्त हुए वर्ष की तुलना में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Last Updated- November 23, 2023 | 7:14 PM IST
visa

भारतीय कुशल श्रमिकों, मेडिकल प्रोफेशनल्स और छात्रों ने पिछले साल ब्रिटेन की वीजा सूची में अपना दबदबा कायम रखा है। गुरुवार को यहां जारी आधिकारिक आव्रजन आंकड़ों में यह बात सामने आई।

ब्रिटेन के गृह कार्यालय द्वारा सितंबर 2023 में समाप्त हो रहे वर्ष के लिए संकलित राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़े दिखाते हैं कि भारतीय नागरिक न केवल कुशल कामगार वीजा के मामले में अव्वल हैं, बल्कि स्वास्थ्य और देखभाल वीजा के लिहाज से भी पहले नंबर पर हैं।

छात्रों की वीजा श्रेणी में, भारतीय नागरिक लगातार छात्रों के उस सबसे बड़े समूह का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जिन्हें अपेक्षाकृत नए ‘पोस्ट-स्टडी’ स्नातक वीजा पर बने रहने के लिए छुट्टी दी गई थी।

गृह कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, ‘‘कुशल कामगार वीजा में पिछले साल नौ प्रतिशत की मामूली वृद्धि देखी गई, वहीं कुशल कामगार-स्वास्थ्य और देखभाल वीजा के मामले दोगुने से अधिक होकर 1,43,990 हो गए। पिछले वर्ष की तुलना में भारतीयों (38,866), नाइजीरिया (26,715) और जिम्बाब्वे (21,130) के नागरिकों के वीजा में सर्वाधिक वृद्धि हुई।’’

स्वास्थ्य और देखभाल वीजा के आंकड़ों के अनुसार भारतीय आवेदकों की संख्या में 76 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, वहीं कुशल कामगार वीजा में 11 प्रतिशत की मामूली गिरावट देखी गई है।

विश्लेषण के अनुसार, ‘‘सितंबर 2023 को समाप्त हुए वर्ष में भारतीय नागरिकों को 1,33,237 प्रायोजित अध्ययन वीजा दिए गए थे जिसमें सितंबर 2022 को समाप्त हुए वर्ष की तुलना में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई, लेकिन उनकी संख्या सितंबर 2019 में समाप्त हुए साल की तुलना में अब करीब पांच गुना अधिक है।’’

Advertisement
First Published - November 23, 2023 | 7:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement