facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अमेरिकी सेना ने लाल सागर में बैलिस्टिक मिसाइलों को किया नाकाम, हुती बंदूकधारियों को भी मार गिराया

Advertisement

हुती ने लाल सागर में जहाजों पर हमले की जिम्मेदारी ली है। उसका कहना है कि वह इजराइल से जुड़े या इजराइली बंदरगाहों की ओर जाने वाले जहाजों को निशाना बना रहे हैं।

Last Updated- December 31, 2023 | 7:55 PM IST
Smoke rises as a fire broke out on the cargo ship Fremantle Highway, at sea
Representative Image

अमेरिकी सेना ने रविवार को दावा कि उसने लाल सागर में यमन के हुती विद्रोहियों द्वारा एक मालवाहक जहाज को निशाना बनाकर दागी गई दो पोत-रोधी बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया।

अमेरिकी मध्य कमान ने बताया कि मिसाइल दागने के कुछ घंटों के बाद ही चार नौकाओं पर सवार हथियारबंद हमलावर ने उसी जहाज को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन उसके द्वारा की गई गोलीबारी में कई बंदूकधारी मारे गए।

कमान के मुताबिक इस घटना में पोत सवार किसी को नुकसान नहीं हुआ। मध्य कमान ने एक बयान में कहा कि सिंगापुर के ध्वज वाले मा हमले से पहले शनिवार रात को भी दक्षिणी लाल सागर पार करते समय वे एक मिसाइल की चपेट में आ गए थे और उन्होंने सहायता का अनुरोध किया था।

बयान के मुताबिक अमेरिकी नौसेना के पोत यूएसएस ग्रेवली और यूएसएस लैबून ने अनुरोध पर कार्रवाई की। डेनमार्क के स्वामित्व वाला जहाज कथित तौर पर समुद्र में चलने योग्य था और किसी को चोट नहीं आई थी।

मध्य कमान के तहत, ‘‘19 नवंबर के बाद से अंतरराष्ट्रीय जहाजरानी पर हुती विद्रोहियों द्वारा किया गया यह 23वां अवैध हमला है।’’ एक अन्य बयान में मध्य कमान ने कहा कि उसी जहाज ने ‘ ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों की चार छोटी नौकाओं द्वारा दूसरे हमले के बारे में आपात संदेश दिया।

मध्य कमान ने कहा, ‘‘हमलावरों ने महज 20 मीटर (लगभग 65 फीट) की दूरी से ‘मेर्स्क हांग्जो जहाज पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की’’ मध्य कमान ने कहा कि जहाज पर तैनात सुराक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की।

यूएसएस ड्वाइट डी. आइजनहावर और ग्रेवली विमान वाहक पोत पर तैनात हेलीकॉप्टर ने आपात संदेश पर मौके पर पहुंचे और हमलावरों को मौखिक चेतावनी दी लेकिन नौकाओं पर सवार होकर आए हमलावरों ने हेलीकॉप्टर पर ही गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

बयान में कहा गया,‘‘अमेरिकी नौसेना के हेलीकॉप्टर से सैनिकों ने आत्मरक्षा में गोलीबारी की, जिससे चार में से तीन नावें डूब गईं और चालक दल के सदस्य मारे गए जबकि चौथी नाव में सवार घटनास्थल से नौका सहित भाग गए।’’

ईरान समर्थित हुती ने लाल सागर में जहाजों पर हमले की जिम्मेदारी ली है। उसका कहना है कि वह इजराइल से जुड़े या इजराइली बंदरगाहों की ओर जाने वाले जहाजों को निशाना बना रहे हैं।

Advertisement
First Published - December 31, 2023 | 7:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement