facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US के वित्त मंत्री ने चेताया, जल्द आ सकती है मंदी, वॉरेन बफेट ने भी बैंको के आर्थिक संकट की आंशका जताई

Advertisement
Last Updated- May 08, 2023 | 9:43 AM IST
जापान और यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था में मंदी और वैश्विक खतरे, Editorial: Recession and global threats in the economy of Japan and United Kingdom

अमेरिका में बड़े बैंकों पर ताला लगने के बाद से ही शेयर बाजार में छोटे बैंकों पर भी असर दिखना शुरू हो गया है। शेयरों बाजार में छोटे बैंकों में लगातार भारी बिकवाली देखने को मिल रही है।

अमेरिका के आर्थिक हालात को लेकर मार्केट एक्सपर्ट्स से लेकर अर्थशास्त्री भी चिंता जाहिर कर रहे हैं।

हाल ही में अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन और दूसरा दुनियाभर में शेयर मार्केट गुरु के नाम से फेमस दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट ने भी अमेरिका के आर्थिक हालात को लेकर चिंता जाहिर की है।

अमेरिकी वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने अमेरिका को लेकर एक बार पहले भी चेताया था अब दोबारा उन्होंने फिर से चेतावनी दी है। इस बार उन्होंने कहा है कि अमेरिका में ‘गंभीर आर्थिक मंदी’ आने की कगार पर है।
येलेन का कहना है कि कर्ज सीमा को बढ़ाने में असफल रहने से अमेरिका में गंभीर आर्थिक मंदी आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जो हालात है उसके अनुसार जून तक कर्ज की सीमा को पार कर सकता है। इससे टैक्स कलेक्शन में गिरावट आएगी और इस कारण से कर्ज बढ़ेगा। उन्होंंने सुझाया कि इस “आर्थिक आपदा” की स्थिति से बचने के लिए अमेरिकी संसद को से बचने के लिए कार्रवाई करने की जरूरत है।

वहीं बैंकिंग सिस्टम को लेकर दिग्गज निवेशक वॉरेन बफेट ने भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा, ‘अमेरिकी बैंकों को आगे और अधिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, बैंकों में डिपॉजिट सुरक्षित है।’ बफेट ने आगे ये भी कहा कि ऐसा ही रहा तो बैंकिंग सिस्टम अस्थायी रूप से ठप भी हो सकता है।

Advertisement
First Published - May 8, 2023 | 9:43 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement