facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

US Tariff: व्यापार पर ट्रंप का ‘ट्रेड बम’, 10% टैरिफ से हिला ग्लोबल मार्केट

Advertisement

ट्रंप के फैसले से हिल गए ग्लोबल मार्केट, 5 ट्रिलियन डॉलर की गिरावट; चीन और यूरोप पर अब और भारी शुल्क लगेंगे

Last Updated- April 06, 2025 | 8:37 AM IST
Donald trump
Representative Image

US Tariff: अमेरिका ने शनिवार से डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित 10% टैरिफ (शुल्क) की वसूली शुरू कर दी है। ये शुल्क उन देशों से आने वाले सभी आयात पर लागू हो गया है जिनसे अमेरिका का व्यापार है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह शुल्क अमेरिकी बंदरगाहों, हवाई अड्डों और कस्टम गोदामों पर शनिवार सुबह 12:01 बजे (ईटी समयानुसार) से लागू हो गया।

इसके साथ ही ट्रंप प्रशासन ने दूसरे चरण में 57 बड़े व्यापारिक साझेदार देशों पर और ज्यादा शुल्क लगाने का ऐलान किया है, जो अगले बुधवार से प्रभावी होंगे।

पूर्व व्हाइट हाउस ट्रेड सलाहकार केली एन शॉ ने इसे “हमारे जीवन का सबसे बड़ा व्यापारिक फैसला” बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला भविष्य में बदलेगा, जब देश अमेरिका से बातचीत करके टैरिफ कम कराने की कोशिश करेंगे।

ग्लोबल शेयर बाजार में हड़कंप

ट्रंप के इस फैसले का असर ग्लोबल मार्केट पर साफ दिखा। बुधवार को ऐलान के बाद सिर्फ दो दिनों में S&P 500 इंडेक्स की कंपनियों में 5 ट्रिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज हुई। तेल और अन्य कमोडिटीज के दाम गिरे और निवेशकों ने सरकारी बॉन्ड्स को सुरक्षित विकल्प मानकर खरीदना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: Ray-Ban से Birkenstock तक, Trump tariff के चलते अमेरिका में बढ़ेंगी इन चीजों की कीमतें; चेक करें क्या-क्या होगा महंगा

किन देशों को सबसे पहले झटका लगा?

ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, ब्राज़ील, कोलंबिया, अर्जेंटीना और सऊदी अरब जैसे देशों पर यह 10% टैरिफ पहले ही लागू हो गया है, जबकि इनका पिछले साल अमेरिका के साथ व्यापार घाटा नहीं था। व्हाइट हाउस का कहना है कि अगर इन देशों की नीतियां निष्पक्ष होतीं, तो व्यापार घाटा और बड़ा होता।

अमेरिकी कस्टम एजेंसी ने बताया कि जिन मालवाहक जहाजों ने टैरिफ लागू होने से पहले (शनिवार सुबह 12:01 बजे से पहले) लोडिंग या ट्रांजिट शुरू कर दिया है, उन्हें 51 दिन की छूट मिलेगी। यानी अगर वे 27 मई तक अमेरिका पहुंचते हैं तो उन्हें 10% शुल्क नहीं देना होगा।

बुधवार से ट्रंप की ‘रिसिप्रोकल टैरिफ’ नीति के तहत 11% से 50% तक का शुल्क शुरू होगा। यूरोपियन यूनियन पर 20%, चीन पर 34% और वियतनाम पर 46% टैरिफ लगेगा। इससे चीन पर कुल शुल्क 54% तक पहुंच जाएगा।

चीन ने ट्रंप के फैसले को लेकर कहा, “बाज़ार ने जवाब दे दिया है।” चीन ने भी अमेरिका के सामानों पर 34% का टैरिफ लगाया है और कुछ दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर रोक लगाई है।

इधर ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा, “यह एक आर्थिक क्रांति है और हम जीतेंगे।”

दुनिया भर के नेताओं की प्रतिक्रिया

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, “व्यापार युद्ध किसी के हित में नहीं है। हमें एकजुट रहना होगा।”
ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा कि वे घरेलू उद्योग को टैरिफ से बचाने के लिए नीतियां लाएंगे।

इसराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू ईशिबा, ताइवान की राष्ट्रपति और वियतनाम ने भी अमेरिका से बातचीत की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

इटली के वित्त मंत्री जियानकार्लो जियोर्जेटी ने चेतावनी दी कि अमेरिका पर जवाबी शुल्क लगाने से और नुकसान हो सकता है।

मस्क की अपील

ईलॉन मस्क (Elon Musk) ने एक इवेंट में कहा कि वे अमेरिका और यूरोप के बीच “जीरो टैरिफ” यानी मुक्त व्यापार देखना चाहते हैं। हालिया आदेश में 1,000 उत्पादों को छूट दी गई है, जिनमें दवाएं, यूरेनियम और सेमीकंडक्टर शामिल हैं। लेकिन अब इन पर भी शुल्क लगाने की योजना बन रही है।

Advertisement
First Published - April 6, 2025 | 8:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement