facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वेनेजुएला: 28 जुलाई को होगा राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव, विपक्षी उम्मीदवार को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

Advertisement

जनवरी में देश की शीर्ष अदालत ने मादुरो की कट्टर प्रतिद्वंद्वी मारिया कोरिना मचाडो को पद की दौड़ने से प्रतिबंधित करने वाले एक प्रशासनिक फैसले पर मुहर लगा दी थी।

Last Updated- March 06, 2024 | 9:38 AM IST
Venezuela's President Nicolas Maduro at an event in Caracas

वेनेजुएला में बहुप्रतीक्षित राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 28 जुलाई को होगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह घोषणा की। शीर्ष पद के लिए यह चुनाव देश के दिवंगत तेजतर्रार नेता ह्यूगो शावेज की जयंती वाले दिन होगा हालांकि इसमें विपक्ष के प्रमुख उम्मीदवार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों के शामिल होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के दोबारा चुनाव मैदान में उतरने की पूरी संभावना है। मादुरो की सरकार ने शुरू में अमेरिकी सरकार द्वारा समर्थित विपक्ष के एक गुट के साथ चुनाव के विवरण को लेकर बातचीत की थी लेकिन बीते दो महीनों में दोनों पक्षों के बीच मतभेद बढ़ गए हैं।

वेनेजुएला के राष्ट्रीय निर्वाचन परिषद के अध्यक्ष एल्विस अमोरोसो ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया, जो विपक्ष की कम से कम उस मांग को पूरा करता है जिसमें चुनाव को वर्ष की दूसरी छमाही में कराने का अनुरोध किया गया था। मादुरो और विपक्षी नेताओं ने पिछले वर्ष अक्टूबर में इस समय सीमा पर सहमति जताई थी।

इस वक्त का इस्तेमाल प्रचार अभियान को तेज करने, अधिकारियों को मतदाता सूची को अद्यतन करने और अंतरराष्ट्रीय चुनावी पर्यवेक्षकों को एक मिशन तैनात करने में किया जाना था। जनवरी में देश की शीर्ष अदालत ने मादुरो की कट्टर प्रतिद्वंद्वी मारिया कोरिना मचाडो को पद की दौड़ने से प्रतिबंधित करने वाले एक प्रशासनिक फैसले पर मुहर लगा दी थी। अमोरोसो ने पूर्व में मचाडो के इस पद पर प्रतिबंध संबंधी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए थे।

उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर पर दिए अपने संबोधन में मचाडो की उम्मीदवारी का कोई जिक्र नहीं किया। सांसदों ने सत्तारूढ़ पार्टी को अप्रैल से लेकर दिसंबर के अंत तक 20 से अधिक संभावित विकल्पों का प्रस्ताव दिया। वहीं मचाडो के प्रचार अभियान दल ने चुनाव की तारीख पर टिप्पणी करने से इनकार किया और कहा कि वह आज दौरे पर हैं।

Advertisement
First Published - March 6, 2024 | 9:38 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement