facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vietnam Fire: वियतनाम की राजधानी में इमारत में आग लगने से 56 लोगों की मौत

Advertisement

अपार्टमेंट में लगभग 150 लोग रहते थे और वहां से निकाले गए 70 में से 54 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Last Updated- September 13, 2023 | 9:08 PM IST
कोलकाता ने अतीत से लिया सबक मगर आग का खतरा है अभी तक, Kolkata learned lessons from the past but the danger of fire is still there
Shutter Stock

वियतनाम की राजधानी हनोई में नौ मंजिला इमारत में आग लगने से चार बच्चों सहित कम से कम 56 लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 अन्य झुलस गये। सरकारी मीडिया ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी।

पुलिस ने इमारत के मालिक को हिरासत में लिया

सरकारी ‘वियत नाम न्यूज’ ने बुधवार की शाम बताया कि जिन 56 लोगों की मौत हुई है, उनमें से पुलिस ने 39 पीड़ितों की पहचान कर ली है। मृतकों की संख्या के बारे में प्रारंभिक रिपोर्ट स्पष्ट नहीं थी क्योंकि घायलों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया था। पुलिस ने बताया कि आग मंगलवार मध्यरात्रि के आसपास लगी और सुबह इस पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने इमारत के मालिक को हिरासत में ले लिया है।

अधिकारी आग लगने के कारणों की कर रहे जांच

राष्ट्रीय टेलीविजन चैनल ‘वीटीवी’ ने कहा कि मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका कि इमारत का कितना हिस्सा जल गया है। अपार्टमेंट में लगभग 150 लोग रहते थे और वहां से निकाले गए 70 में से 54 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। पिछले साल दक्षिणी वियतनाम के बिन्ह डुओंग प्रांत में एक कराओके पार्लर में भीषण आग लगने की वजह से 32 लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisement
First Published - September 13, 2023 | 9:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement