facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टेलीविजन शो ‘अनुपमा’ के एक्टर Rituraj Singh का निधन, 59 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Advertisement

ऋतुराज सिंह ने 'बनेगी अपनी बात', 'हिटलर दीदी', 'शपथ', 'अदालत', 'दीया और बाती हम' जैसे टीवी सीरियल में भूमिका निभाई थी।

Last Updated- February 20, 2024 | 2:47 PM IST
Rituraj Singh-ऋतुराज सिंह

Rituraj Singh Death: टेलीविजन शो ‘अनुपमा’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ सहित कई फिल्मों में नजर आए प्रसिद्ध अभिनेता ऋतुराज सिंह (Rituraj Singh) का उनके घर पर मंगलवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह जानकारी उनके करीबी दोस्त ने साझा की है। वह 59 वर्ष के थे।

पेट की शिकायत के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कुछ ही दिन पहले उन्हें छुट्टी दी गई थी। उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि देर रात 12:30 बजे के आसपास दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

टीवी सीरीयल के साथ-साथ ओटीटी शो में भी जाना पहचाना चेहरा थे ऋतुराज 

ऋतुराज सिंह टीवी सीरीयल के साथ-साथ ओटीटी शो में भी जाना पहचाना चेहरा थे। उन्होंने ‘बनेगी अपनी बात’, ‘हिटलर दीदी’, ‘शपथ’, ‘अदालत’, ‘दीया और बाती हम’ जैसे टीवी सीरियल में भूमिका निभाई थी।

इसके अलावा वह हिंदी फिल्मों और ओटीटी शो जैसे ‘बंदिश बैंडिट्स’, ‘मेड इन हेवन’ और ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में सहायक भूमिकाओं में नजर आए थे। बहल ने कहा कि उन्हें अभिनेता पल्लवी जोशी से सिंह के निधन के बारे में पता चला। हालांकि, अभी अंतिम संस्कार कब किया जाएगा, इसकी जानकारी नहीं है।

Advertisement
First Published - February 20, 2024 | 2:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement