facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सलमान खान ने मुंबई में बेचा लग्जरी अपार्टमेंट, जानिए कितनी कीमत में हुआ सौदा

Advertisement

बांद्रा पश्चिम को मुंबई के सबसे स्थापित और उच्च-मूल्य वाले रियल एस्टेट बाजारों में से एक माना जाता है, जो प्रीमियम आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों का एक अहम ठिकाना है।

Last Updated- July 16, 2025 | 4:34 PM IST
Salman Khan

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने मुंबई में अपना एक अपार्टमेंट बेच दिया है। इस बात की जानकारी रियल एस्टेट मार्केटप्लेस squareyards.com द्वारा महानिरीक्षक पंजीकरण (IGR) की वेबसाइट https://igrmaharashtra.gov.in पर समीक्षा किए गए संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के हवाले से दी गई है। सलमान खान द्वारा बेचे गए इस अपार्टमेंट का लेन देन इसी महीने पंजीकृत हुआ और उनका यह अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा पश्चिम में था।

Also Read: नेपाल घूमने की कर रहे प्लानिंग? अब दिल्ली से मिलेंगी सीधी लग्जरी बसें

बांद्रा पश्चिम को मुंबई के सबसे स्थापित और उच्च-मूल्य वाले रियल एस्टेट बाजारों में से एक माना जाता है, जो प्रीमियम आवासीय और व्यावसायिक संपत्तियों का एक अहम ठिकाना है। इस इलाके हेरिटेज बंगले भी हैं। अंतिम उपयोगकर्ताओं और निवेशकों दोनों को आकर्षित करता है। यह इलाका वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, बांद्रा रेलवे स्टेशन और आगामी मेट्रो लाइनों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। साथ ही यह बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी), लोअर परेल और छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे जैसे प्रमुख व्यावसायिक जिलों के निकट है।

सलमान खान ने कितने में और कितना बड़ा अपार्टमेंट बेचा?

स्क्वायर यार्ड्स द्वारा समीक्षा किए गए आईजीआर के संपत्ति पंजीकरण दस्तावेजों के अनुसार सलमान खान द्वारा बेचा गया अपार्टमेंट मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके के शिव अस्थान हाइट्स ( Shiv Asthan Heights ) में स्थित है। इसका निर्मित क्षेत्रफल 122.45 वर्ग मीटर (लगभग 1,318 वर्ग फुट) है। इस सौदे में तीन कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। सलमान खान ने इस अपार्टमेंट को 5.35 करोड़ रुपये में बेचा है। इस लेनदेन में 32.01 लाख रुपये का स्टांप शुल्क और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क शामिल है।

कौन हैं सलमान खान?

सलमान खान एक भारतीय अभिनेता और निर्माता हैं जो 1990 के दशक से बॉलीवुड इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उन्होंने सुल्तान (2018), भारत (2020) और सिकंदर (2025) सहित कई मशहूर फिल्मों में काम किया है और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले ट्यूबलाइट (2017) जैसी कई फिल्मों का निर्माण भी किया है। वह बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन के संस्थापक भी हैं और विभिन्न धर्मार्थ कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान देते हैं। सलमान खान बॉलीवुड के प्रमुख मशहूर अभिनेताओं में शुमार है।

Advertisement
First Published - July 16, 2025 | 4:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement