facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

यात्रा के मामले में भारत वैश्विक मंच पर उभरता सितारा, अमेरिका-चीन को दे रहा टक्कर

Advertisement

भारतीयों में घरेलू अवकाश यात्रा खर्च सालाना 12% बढ़ने का अनुमान है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2040 तक इसमें 10% की वृद्धि होने का अनुमान है।

Last Updated- June 25, 2025 | 11:51 PM IST
TRAVEL AND TOURISM

भारत में यात्रा के शौकीन लोगों की संख्या बढ़ रही है। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) की एक नई रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक यात्रा खंड आज के 5 लाख करोड़ डॉलर से बढ़कर 2040 तक 15 लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने की संभावना है और पर्यटकों की अगली लहर तेजी से उभरते चीन, भारत, सऊदी अरब और वियतनाम जैसे बाजारों से आ रही है। इन देशों के पर्यटक घूमने के मामले में अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे पारंपरिक पर्यटन शौकीनों को पीछे छोड़ रहे हैं। ‘पर्यटन में 15 लाख करोड़ अवसरों की तलाश’ शीर्षक से जारी यह रिपोर्ट 11 देशों के लगभग 5,000 यात्रियों के सर्वेक्षण पर आधारित है।

पर्यटन पर भारत की तस्वीर

बीसीजी की पार्टनर नितिमा मल्होत्रा ने कहा, ‘भारत वैश्विक स्तर पर सबसे गतिशील पर्यटन बाजारों में उभर रहा है। यात्रा उद्योग में एक स्पष्ट बदलाव यह देखा जा रहा है कि अब युवा पीढ़ी इसमें भी मिलेनियल्स और जेन जेड बड़ी संख्या में घूमने-फिरने निकल रहे हैं। ये युवा न केवल अधिक से अधिक यात्रा कर रहे हैं बल्कि गुणवत्ता व्यक्तिगत और उद्देश्यपूर्ण नए-नए अनुभव हासिल कर रहे हैं। भारत में ‘ब्लीज़र’ यानी काम के साथ आराम की प्रवृत्ति काफी लोकप्रिय हो रही है।

टॉप ट्रेंड

भारतीयों में घरेलू अवकाश यात्रा खर्च सालाना 12% बढ़ने का अनुमान है, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2040 तक इसमें 10% की वृद्धि होने का अनुमान है।

भारत में युवा पीढ़ी अगले वर्ष में 22% अधिक यात्राएं कर सकती है। साथ ही यात्रा पर अधिक खर्च करने के लिए भी तैयार दिखती है।

58% भारतीय यात्री प्रकृति, शहर, समुद्र तट और सांस्कृतिक स्थलों पर जाना पसंद करते हैं।

10% भारतीयों की आध्यात्मिक पर्यटन में रुचि है, जो अन्य देशों की तुलना में अधिक है।

भारतीयों का यात्रा करने का कारण

आराम- 15%

खोज- 13%

ठिकाना बदलना- 11%

यात्रा रुझान

भारत में अकेले यात्रा का रुझान कम: यहां 28% लोग अपने साथी के साथ यात्रा करना पसंद करते हैं जबकि 23% परिवार के साथ छुट्टियों में घूमने जाते हैं और केवल 9% लोग ही अकेले यात्रा पर निकलते हैं।

ब्लीज़र ब्रेक : 81% भारतीय यात्रियों ने कम से कम एक बार कारोबारी काम के साथ घूमने-फिरने की योजना जरूर बनाई है।

विश्व में 7वां स्थान

1. अमेरिका- विदेश में 61.2 करोड़ रातें
2. जर्मनी- विदेश में 49 करोड़ रातें
3. ब्रिटेन- विदेश में 41.1 करोड़ रातें
4. चीन- विदेश में 26.5 करोड़ रातें
5. कनाडा- विदेश में 24.3 करोड़ रातें
6. फ्रांस- विदेश में 23.8 करोड़ रातें
7. भारत- विदेश में 16.5 करोड़ रातें

स्रोत: बीसीजी रिपोर्ट
संकलन: अक्षरा श्रीवास्तव

Advertisement
First Published - June 25, 2025 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement