facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नेपाल घूमने की कर रहे प्लानिंग? अब दिल्ली से मिलेंगी सीधी लग्जरी बसें

Advertisement

प्रीमियम पर्यटकों के लिए काठमांडू, पोखरा व लुंबिनी आदि शहरों के लिए हाई एंड की बसें भी चलाई जाएंगी जिनमें सोने की भी सुविधा रहेगी।

Last Updated- July 16, 2025 | 4:17 PM IST
Nepal

राजधानी दिल्ली से अब काठमांडू व नेपाल के अन्य पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा मिलेगी। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज) ने नेपाल के प्रमुख शहरों के लिए बस सेवा संचालित करने का फैसला किया है।

परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक अगस्त महीने से नेपाल के प्रमुख शहरों के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। नेपाल के काठमांडू के साथ ही विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पोखरा व लुंबिनी के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की योजना है। इस सेवा को भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा का नाम दिया जाएगा। बस सेवा शुरू करने के लिए परिवहन निगम ने नेपाल की अधिकृत एजेंसियों से बातचीत कर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलावा देश की राजधानी दिल्ली, वाराणसी, अयोध्या व प्रयागराज से नेपाल के शहरों के लिए बसें संचालित होंगी।

अधिकारियों का कहना है कि मैत्री बस सेवा के तहत प्रस्तावित मार्गों पर 52 सीटर साधारण व वातानुकूलित बसें चलाई जाएंगी। प्रीमियम पर्यटकों के लिए काठमांडू, पोखरा व लुंबिनी आदि शहरों के लिए हाई एंड की बसें भी चलाई जाएंगी जिनमें सोने की भी सुविधा रहेगी। नेपाल के शहरों के लिए चलाई जाने वाली सभी बसें अनुबंधित होंगी। सभी बसों से एक साल के लिए अनुबंध किया जाएगा जिसका आगे नवीनीकरण किया जा सकेगा।

अभी प्रदेश की राजधानी लखनऊ व कुछ अन्य शहरों से नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों कृष्णा नगर, रुपईडीहा, सोनौली व बनबसा आदि के लिए यूपी रोडवेज की बसें चलती हैं। सीमावर्ती शहरों से आगे नेपाल के भीतर सफर के लिए पर्यटकों को निजी बसों या टैक्सी का प्रयोग करना पड़ता है। परिवहन निगम के इस फैसले के बाद नेपाल पर्यटन के लिए जाने वाले लोगों के लिए सहूलियत होगी। इस बस सेवा से नेपाल के भारत आने वाले पर्यटकों को भी लाभ होगा। नेपाल से बड़ी तादाद में पर्यटक वाराणसी, अयोध्या और प्रयागराज के लिए आते हैं।

बीते साल उत्तर प्रदेश सरकार के आग्रह पर नेपाल में पड़ने वाले माता सीता के जन्मस्थान जनकपुर से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गयी थी। हालांकि कुछ समय बाद यह बंद हो गई थी। इसी तरह भारत से बड़ी तादाद में पर्यटक लुंबिनी, पोखरा व काठमांडू के लिए जाते हैं। वर्तमान ने भारतीय यात्रियों को नेपाल सीमा से आगे जाने के लिए वहां के सिद्धार्थ राजमार्ग पर वाया बुटवल या कृष्णानगर से सड़क मार्ग से जाना पड़ता है।

Advertisement
First Published - July 16, 2025 | 4:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement