Representative image
Post Office Scheme: अगर पति-पत्नी मिलकर सुरक्षित निवेश के साथ हर महीने नियमित आय चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम यानी MIS उनके लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन सकती है। इस स्कीम में जॉइंट अकाउंट खोलकर दोनों मिलकर निवेश कर सकते हैं और हर महीने फिक्स इनकम पा सकते हैं।
मौजूदा 7.4 प्रतिशत सालाना ब्याज के हिसाब से अगर पति-पत्नी इस स्कीम में 5 लाख रुपये जमा करते हैं, तो उन्हें हर महीने करीब ₹3,083 की फिक्स इनकम मिलेगी। यह रकम पूरे 5 साल तक मिलती रहती है।
इस स्कीम में कम से कम 1000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है और रकम 1000 के मल्टीपल में ही जमा करनी होती है। सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है।
इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ एक बार पैसा जमा करना होता है। इसके बाद हर महीने ब्याज सीधे आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट में आ जाता है।
यह पढ़ें: ₹60 लाख से ज्यादा का टैक्स फ्री फंड वो भी बिना किसी रिस्क के: यह स्कीम आपको बना सकता है लाखपति!
यह स्कीम 5 साल में पूरी होती है। इसके बाद आप चाहें तो खाता बंद कर सकते हैं और पूरी जमा राशि वापस ले सकते हैं।
अगर खाता धारक की मैच्योरिटी से पहले मृत्यु हो जाती है, तो नियमों के अनुसार पैसा वापस कर दिया जाता है और उस समय तक का ब्याज भी मिलता है।
अगर 5 साल पूरे होने के बाद भी खाता बंद नहीं किया जाता, तो जमा रकम पर पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के हिसाब से ब्याज मिलता रहता है।
यह स्कीम खासतौर पर उन पति-पत्नी के लिए बेहतर है, जो बिना जोखिम के हर महीने तय इनकम चाहते हैं। रिटायर्ड कपल्स या स्थिर आमदनी की तलाश में लगे परिवारों के लिए यह एक भरोसेमंद विकल्प बन सकती है।