facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पति-पत्नी के लिए बेस्ट सेविंग प्लान! ₹5 लाख निवेश पर हर महीने मिलेगी गारंटीड इनकम

Advertisement

₹5 लाख के जॉइंट निवेश पर पोस्ट ऑफिस MIS स्कीम से पति-पत्नी को हर महीने तय और सुरक्षित इनकम मिल सकती है।

Last Updated- April 06, 2026 | 1:34 PM IST
Post Office Scheme
Representative image

Post Office Scheme: अगर पति-पत्नी मिलकर सुरक्षित निवेश के साथ हर महीने नियमित आय चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम यानी MIS उनके लिए एक भरोसेमंद विकल्प बन सकती है। इस स्कीम में जॉइंट अकाउंट खोलकर दोनों मिलकर निवेश कर सकते हैं और हर महीने फिक्स इनकम पा सकते हैं।

₹5 लाख जमा करने पर कितनी होगी कमाई?

मौजूदा 7.4 प्रतिशत सालाना ब्याज के हिसाब से अगर पति-पत्नी इस स्कीम में 5 लाख रुपये जमा करते हैं, तो उन्हें हर महीने करीब ₹3,083 की फिक्स इनकम मिलेगी। यह रकम पूरे 5 साल तक मिलती रहती है।

निवेश की सीमा और शर्तें

इस स्कीम में कम से कम 1000 रुपये से निवेश शुरू किया जा सकता है और रकम 1000 के मल्टीपल में ही जमा करनी होती है। सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है।

Post Office Scheme: एक बार निवेश, हर महीने आय

इस स्कीम की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ एक बार पैसा जमा करना होता है। इसके बाद हर महीने ब्याज सीधे आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट में आ जाता है।

यह पढ़ें: ₹60 लाख से ज्यादा का टैक्स फ्री फंड वो भी बिना किसी रिस्क के: यह स्कीम आपको बना सकता है लाखपति!

प्रीमैच्योर क्लोजर के नियम समझ लें

  • अगर आप समय से पहले खाता बंद करना चाहते हैं, तो कुछ शर्तें लागू होती हैं।
  • खाता खुलने के एक साल के भीतर इसे बंद नहीं किया जा सकता।
  • अगर 1 साल बाद लेकिन 3 साल से पहले खाता बंद करते हैं, तो जमा राशि का 2 प्रतिशत काट लिया जाता है।
  • वहीं 3 साल के बाद लेकिन 5 साल से पहले बंद करने पर 1 प्रतिशत की कटौती होती है।

मैच्योरिटी और अन्य जरूरी बातें

यह स्कीम 5 साल में पूरी होती है। इसके बाद आप चाहें तो खाता बंद कर सकते हैं और पूरी जमा राशि वापस ले सकते हैं।

अगर खाता धारक की मैच्योरिटी से पहले मृत्यु हो जाती है, तो नियमों के अनुसार पैसा वापस कर दिया जाता है और उस समय तक का ब्याज भी मिलता है।

अगर 5 साल पूरे होने के बाद भी खाता बंद नहीं किया जाता, तो जमा रकम पर पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट के हिसाब से ब्याज मिलता रहता है।

किन लोगों के लिए सही है यह Post Office Scheme?

यह स्कीम खासतौर पर उन पति-पत्नी के लिए बेहतर है, जो बिना जोखिम के हर महीने तय इनकम चाहते हैं। रिटायर्ड कपल्स या स्थिर आमदनी की तलाश में लगे परिवारों के लिए यह एक भरोसेमंद विकल्प बन सकती है।

Advertisement
First Published - April 6, 2026 | 1:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement