facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AAP नेता सत्येंद्र जैन ने किया तिहाड़ जेल में सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उठाया कदम

Advertisement

मनी लॉन्ड्रिंग केस में सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया है।

Last Updated- March 18, 2024 | 7:38 PM IST
AAP leader Satyendar Jain surrenders in Tihar Jail, steps taken after Supreme Court rejects bail plea AAP नेता सत्येंद्र जैन ने किया तिहाड़ जेल में सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उठाया कदम

मनी लॉन्ड्रिंग केस (PMLA) में सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। उन्होंने यह कदम सुप्रीम कोर्ट के द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने के कुछ ही घंटे बाद ही उठाया है।

आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच ने सत्येंद्र जैन से तुरंत सरेंडर करने के लिए कहा था, जिसके बाद वे फिर से तिहाड़ जेल पहुंच गए। जैन ने अपनी अर्जी में टॉप कोर्ट से सरेंडर करने के लिए एक सप्ताह का वक्त मांगा था।

10 महीने बाद फिर जेल पहुंचे सत्येंद्र जैन

गौरतलब है कि 26 मई, 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने जैन को कुछ मेडिकल ग्राउंड पर 6 हफ्ते के लिए अंतरिम जमानत दी थी। बाद में भी सुनवाई होती रही और यह जमानत बढ़ती रही। मगर आज ऐसा नहीं हुआ। कोर्ट की तरफ से जमानत याचिका खारिज होने के बाद वे फिर से आज करीब-करीब 10 महीने बाद तिहाड़ जेल पहुंच गए हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 17 जनवरी को ही फैसला सुरक्षित रख लिया था।

क्या है पूरा मामला?

शकूर बस्ती से आम आदमी पार्टी से लगातार तीन बार विधायक रहे सत्येंद्र जैन पर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला साल 2017 से चल रहा है। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के केस में 2017 में CBI ने प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट (Prevention of Corruption Act.) के तहत FIR दर्ज किया था।

इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने साल 2018 में इसी मामले में जैन से पूछताछ शुरू कर दी और 30 मई 2022 को गिरफ्तार कर लिया। जैन पर चार कंपनियों के साथ मिलकर मनी लॉन्ड्रिंग करने का आरोप है।

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर की थी याचिका

आप नेता सत्येंद्र जैन ने 6 अप्रैल, 2023 को दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैन की जमानत को खारिज कर दिया था, जिसे लेकर वे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 6:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement