facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नकली, घटिया उर्वरकों पर सख्ती, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का राज्यों को अभियान चलाने का निर्देश 

Advertisement

नकली या घटिया उर्वरकों की बिक्री पर Fertilizer (Control) Order, 1985 के तहत रोक है, जो कि Essential Commodities Act, 1955 के अंतर्गत आता है। 

Last Updated- July 13, 2025 | 8:11 PM IST
availability of fertilizers at affordable prices despite recent geo-political situations due to Russia - Ukraine war

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देशभर में नकली और घटिया उर्वरकों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर, एक व्यापक राज्यव्यापी अभियान चलाने की अपील की है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने कहा कि कृषि भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और किसानों की आय में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए यह आवश्यक है कि उन्हें समय पर, उचित मूल्य पर और गुणवत्ता वाले उर्वरक उपलब्ध कराए जाएं।

शिवराज सिंह चौहान ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया कि नकली या घटिया उर्वरकों की बिक्री पर Fertilizer (Control) Order, 1985 के तहत रोक है, जो कि Essential Commodities Act, 1955 के अंतर्गत आता है। 

कृषि मंत्री ने कहा कि इस समस्या की जड़ से समाप्ति के लिए यह ज़रूरी है कि सभी राज्य इन निर्देशों के अनुरूप राज्यव्यापी अभियान चलाएं। इस काम की नियमित निगरानी से ही किसानों के हित में स्थायी और प्रभावी समाधान निकाला जा सकता है।

कृषि मंत्री ने राज्यों को कहा:

  • उर्वरकों की उपलब्धता उन स्थानों पर सुनिश्चित की जाए जहां उनकी आवश्यकता है।
  • कालाबाज़ारी, अधिक मूल्य वसूली, और सब्सिडी वाले उर्वरकों का दुरुपयोग करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
  • उत्पादन और बिक्री की नियमित निगरानी हो तथा नमूना परीक्षण के ज़रिए नकली और घटिया उत्पादों पर नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।
  • नैनो-उर्वरकों या बायो-स्टिमुलेंट उत्पादों की जबरन टैगिंग जैसी गतिविधियों पर रोक लगे।
  • दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई, जैसे कि लाइसेंस रद्द करना, एफआईआर दर्ज करना और प्रभावी अभियोजन सुनिश्चित किया जाए।
  • किसानों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाए ताकि वे असली और नकली उत्पादों में फर्क कर सकें।
  • किसानों और किसान समूहों को निगरानी प्रक्रिया में शामिल किया जाए और एक प्रतिक्रिया प्रणाली विकसित की जाए।

Advertisement
First Published - July 13, 2025 | 7:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement