facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिल्ली को जल्द मिलेगा नया मुख्यमंत्री, अरविंद केजरीवाल सीएम के पद से देंगे इस्तीफा

Advertisement

केजरीवाल ने कहा कि 'आप' (AAP) का एक नेता मुख्यमंत्री का पद संभालेगा और उन्होंने दिल्ली में जल्द विधानसभा चुनाव कराने की भी मांग की।

Last Updated- September 15, 2024 | 3:10 PM IST
FILE PHOTO: Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal Resignation: दिल्ली को जल्द ही नया मुख्यमंत्री मिलेगा। जमानत पर बाहर चल रहे मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि वह अगले दो दिनों में इस्तीफा दे देंगे।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) का एक नेता मुख्यमंत्री का पद संभालेगा और उन्होंने दिल्ली में जल्द विधानसभा चुनाव कराने की भी मांग की। बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होने हैं।

केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में अपनी गिरफ्तारी के बाद इस्तीफा नहीं दिया क्योंकि “मैं लोकतंत्र का सम्मान करता हूं; मेरे लिए संविधान सर्वोच्च है”।

केजरीवाल ने कहा, ”मैं दो दिन बाद इस्तीफा देने जा रहा हूं।” उन्होंने कहा कि वह तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे जब तक दिल्ली की जनता उन्हें ईमानदार नहीं मान लेती।

उन्होंने कहा, ”मैं सीएम की कुर्सी पर तभी बैठूंगा जब लोग मुझे ईमानदारी का सर्टिफिकेट देंगे, जेल से बाहर आने के बाद अग्निपरीक्षा देना चाहता हूं।”

केजरीवाल ने कहा कि आप विधायक अगले कुछ दिनों में बैठक करेंगे। उन्होंने कहा, ”आप का कोई नेता मुख्यमंत्री का पद संभालेगा।” केजरीवाल ने दिल्ली में समय से पहले विधानसभा चुनाव कराने की मांग की।

सीएम केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली का चुनाव फरवरी 2025 में होना है, लेकिन मैं राष्ट्रीय राजधानी में चुनाव नवंबर (इस साल) महाराष्ट्र के साथ कराने की मांग करता हूं।”

Advertisement
First Published - September 15, 2024 | 3:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement