facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Electoral Bonds: छोटी फर्मों ने अपने मुनाफे का बड़ा हिस्सा चंदे में दिया, टॉप 10 कंपनियों के मुकाबले बहुत ज्यादा अंतर

Advertisement

बाजार मूल्यांकन के हिसाब से 10 बड़ी कंपनियों ने करीब 362 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। पिछले चार वर्षों में इनका मुनाफा 1.7 लाख करोड़ रुपये से अधिक का है।

Last Updated- March 18, 2024 | 8:04 AM IST
Electoral Bonds: Small firms donate a large portion of their profits, a big difference compared to the top 10 most valuable companies Electoral Bonds: छोटी फर्मों ने अपने मुनाफे का बड़ा हिस्सा चंदे में दिया, टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों के मुकाबले बड़ा अंतर

छोटी कंपनियों ने बड़ी कंपनियों की तुलना में अपने शुद्ध मुनाफे का बड़ा हिस्सा चुनावी बॉन्ड के रूप में राजनीतिक दलों को चंदा दिया है। देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों ने पिछले चार वर्षों में अपने कुल मुनाफे का महज 0.2 फीसदी के बराबर ही चंदा दिया है, जबकि, 10 सबसे कम मूल्यवान कंपनियों ने 14.8 फीसदी दान किया। यह जानकारी उन 95 सूचीबद्ध कंपनियों के आंकड़ों पर आधारित है जिनके बारे में भारतीय स्टेट बैंक के खुलासे से जानकारी मिली है।

सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद चुनाव आयोग ने चुनावी बॉन्ड से जुड़ी जानकारी सार्वजनिक की है। हालांकि, यह संख्या व्यापक नहीं है, लेकिन इससे बड़ी कंपनियों के व्यापक रुझान का संकेत तो मिलता ही है।

बाजार मूल्यांकन के हिसाब से 10 बड़ी कंपनियों ने करीब 362 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। पिछले चार वर्षों में इनका मुनाफा 1.7 लाख करोड़ रुपये से अधिक का है। वहीं बाजार मूल्यांकन के हिसाब 10 छोटी कंपनियों ने राजनीतिक दलों को 125 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। इन चार वर्षों में उनका लाभ सिर्फ 844.5 करोड़ रुपये रहा।

कई कंपनियों ने तो पिछले चार वर्षों के दौरान अपने मुनाफे से अधिक का चंदा दे दिया है। ऐसी 10 कंपनियां हैं जिन्होंने चार वर्षों के दौरान कमाए शुद्ध लाभ से अधिक राजनीतिक दलों को चंदा दे दिया है। इन कंपनियों के वित्तीय आकंड़ों से यह जानकारी मिली है। इन कंपनियों ने चुनावी बॉन्ड के माध्यम से कुल मिलाकर 240 करोड़ रुपये से अधिक का चंदा दिया।

करीब 4 कंपनियों ने बीते 5 वर्षों के अपने मुनाफे का 5 फीसदी के बराबर या उससे ज्यादा रकम राजनीतिक दलों को चंदे के रूप में दीं। दो कंपनियों के मामले में यह दो अंकों में था, जबकि एक कंपनी ने शुद्ध लाभ का 52 फीसदी हिस्सा राजनीतिक दलों को दान कर दिया।

बाजार मूल्यांकन के हिसाब से निचले स्तर की आधी कंपनियों की हिस्सेदारी उन कंपनियों की तुलना में दोगुनी थी, जिन्होंने बीते चार वर्षों के दौरान अपने कमाए हुए लाभ से ज्यादा दान दिया था।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 8:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement