facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Employment growth: 10 साल में 17.2 करोड़ नई नौकरियां

Advertisement

आरबीआई के केएलईएमएस आंकड़ों के अनुसार, मौजूदा सरकार के कार्यकाल में रोजगार 36% बढ़ा, जबकि पिछली सरकार में यह केवल 6.6% की वृद्धि पर रहा।

Last Updated- January 02, 2025 | 10:11 PM IST
Economic Survey 2024: PLI Mitra scheme will have to be promoted for employment other than agriculture Economic Survey 2024: कृषि के अलावा रोजगार के लिए PLI मित्र योजना को देना होगा बढ़ावा

भारत में 2014 से 2024 के बीच 17.2 करोड़ नई नौकरियों का सृजन हुआ है। श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ताजा केएलईएमएस आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि इन नौकरियों में से 4.6 करोड़ नौकरियों का सृजन पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में हुआ है। केएलईएमएस डेटाबेस में उत्पादन के 5 प्रमुख इनपुट पूंजी (कैपिटल-के) श्रम (लेबर-एल), ऊर्जा (एनर्जी-ई), सामग्री (मैटेरियल-एम) और सेवाओं (सर्विसेज-एस) का ब्योरा होता है।

मांडविया ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, ‘कुल मिलाकर देखें तो 2004 से 2014 के बीच संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के कार्यकाल में रोजगार 2003-04 के 44.3 करोड़ से महज 6.6 प्रतिशत बढ़कर 47.1 करोड़ हुआ। जबकि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में 36 प्रतिशत बढ़कर 64.3 करोड़ हो गया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह पता चलता है।’

केएलईएमएस आंकड़े 6 सेक्टर के 27 उद्योगों से तैयार किए गए हैं। सेक्टरवार विश्लेषण से पता चलता है कि सेवा क्षेत्र में नई नौकरियां 36 प्रतिशत बढ़ी हैं। इसके बाद कृषि में 19 प्रतिशत और मैन्युफैक्चरिंग में 15 प्रतिशत बढ़ी हैं। मंत्री ने कहा, ‘पिछली सरकार के कार्यकाल में कृषि क्षेत्र में नौकरियां घटी (-16 प्रतिशत) थीं, जबकि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में हमारी नीतियों में कृषि क्षेत्र के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया। इसका असर आंकड़ों में नजर आ रहा है।’

युवाओं के रोजगार को लेकर मंत्री ने हाल में जारी इंडिया स्किल रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार (स्नातक) 2013 के 33.95 प्रतिशत से बढ़कर 2024 में 54.81 प्रतिशत हो गया है।

Advertisement
First Published - January 2, 2025 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement