facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केजरीवाल ने नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए की बैठक

Advertisement

केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आप विधायक दल की मंगलवार को बैठक होगी, जिसमें नए दिल्ली मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की जाएगी।

Last Updated- September 16, 2024 | 10:51 PM IST
Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक के दौरान पार्टी नेताओं के साथ ‘एक-एक करके’ सोमवार को बातचीत की। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पार्टी की पीएसी की बैठक यहां केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर हुई।

बैठक के बाद भारद्वाज ने संवाददाताओं से कहा, ‘बैठक के दौरान उन्होंने (केजरीवाल ने) प्रत्येक नेता से मुख्यमंत्री के नाम को लेकर एक-एक करके उनकी राय ली। कल विधायक दल की बैठक है। अब उसमें इस पर चर्चा होगी।’

केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की थी। भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल ने बैठक के दौरान पीएसी सदस्यों और दिल्ली सरकार के मंत्रियों के साथ व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी राय ली। आप के विधायक मंगलवार को दिन में साढ़े 11 बजे केजरीवाल के आवास पर बैठक करेंगे और दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में उनके उत्तराधिकारी के नाम पर चर्चा करेंगे।

आबकारी नीति मामले में जमानत पर तिहाड़ जेल से रिहा होने के कुछ दिनों बाद केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि वह 48 घंटे के भीतर इस्तीफा दे देंगे और दिल्ली में जल्द चुनाव कराने की मांग करेंगे।

आप विधायक दल की बैठक मंगलवार को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे होगी, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की जाएगी। केजरीवाल मंगलवार को शाम साढे 4 बजे उपराज्यपाल वी के सक्सेना से मुलाकात करेंगे, जिस दौरान उनके इस्तीफा देने की संभावना है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि सक्सेना ने केजरीवाल को मंगलवार को शाम साढ़े चार बजे मुलाकात के लिए समय दिया है।

Advertisement
First Published - September 16, 2024 | 10:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement