राजनीति

नई दिल्ली सीट से लड़ेंगे केजरीवाल

दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होना है।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 15, 2024 | 10:15 PM IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 38 उम्मीदवारों की अपनी अंतिम सूची जारी कर दी।

सूची जारी करने के बाद, आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि उसके पास मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा नहीं है। दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होना है।

आप की सूची के मुताबिक, पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और मुख्यमंत्री आतिशी एक बार फिर कालकाजी से चुनाव मैदान में होंगी।

केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है। भाजपा गायब है। उनके पास मुख्यमंत्री पद के लिए कोई चेहरा नहीं है, कोई टीम नहीं है, कोई योजना नहीं है और दिल्ली के लिए कोई दृष्टि नहीं है। उनके पास केवल एक ही नारा, एक ही नीति और एक ही मिशन है- ‘केजरीवाल हटाओ’। उनसे पूछें कि उन्होंने पांच साल में क्या किया, तो वे जवाब देते हैं कि ‘केजरीवाल को बहुत गाली दी।’

First Published : December 15, 2024 | 10:15 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)