facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

‘अब नहीं रुकेगी जाति जनगणना और सामाजिक न्याय की राह’, बोले राहुल- आरक्षण पर 50% की सीमा हटानी होगी

Advertisement

गांधी ने कहा, 'लेकिन उन्हें जाति जनगणना करानी होगी। उन्हें वंचित जातियों के लिए आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा के झूठे अवरोध को भी हटाना होगा।'

Last Updated- April 07, 2025 | 11:03 PM IST
Rahul Gandhi
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को पटना में कहा कि शरीर के किसी हिस्से में चोट का आकलन करने के लिए जिस तरह एक्स-रे की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह देश भर में जाति जनगणना की आवश्यकता है। लेकिन भाजपा-संघ इसका विरोध कर रहे हैं। गांधी ने कहा, ‘लेकिन उन्हें जाति जनगणना करानी होगी। उन्हें वंचित जातियों के लिए आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा के झूठे अवरोध को भी हटाना होगा। मैंने संसद में प्रधानमंत्री से कहा है कि अगर उनकी सरकार इसमें आनाकानी करती है तो हम जरूरी कदम उठाएंगे।’

लोक सभा में विपक्ष के नेता राज्य की राजधानी में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित कर रहे थे। यह सम्मेलन राज्य में विधान सभा चुनाव से कुछ महीने पहले हो रहा है। कांग्रेस नेता ने अपने भाषण में कई किस्से सुनाए, जिसमें उन्होंने योग्य मेडिकल और इंजीनियरिंग स्नातकों और एक कुशल जूता निर्माता के साथ बातचीत को याद किया, जिनके बारे में उन्होंने कहा कि इन सभी को सिस्टम के कारण अपनी पूरी क्षमता का उपयोग करने में कठिनाई हो रही थी।

प्रदेश की राजधानी में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में गांधी ने अपने करीब 40 मिनट लंबे संबोधन में कहा कि संविधान केवल 70 वर्ष पुरानी पुस्तक नहीं है, बल्कि यह हजारों वर्ष पुरानी विचारधारा है, जो बुद्ध के समय से चली आ रही है, कबीर और गुरु नानक के युग से जारी है तथा इसने बाबासाहेब आंबेडकर को प्रेरित किया।’ 

Advertisement
First Published - April 7, 2025 | 10:41 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement