facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Parliamentary committees: लोक सभा की बदली तस्वीर, संसदीय समितियों पर दिखेगा असर

Advertisement

लोक सभा चुनाव परिणामों का असर: संसदीय स्थायी समितियों में भाजपा का प्रभुत्व घटेगा

Last Updated- July 01, 2024 | 6:23 PM IST
Winter session of Parliament

लोक सभा चुनाव परिणाम का असर 24 विभागों से संबंधित संसदीय स्थायी समितियों पर भी पड़ेगा। इन समितियों में अब तक भाजपा सदस्यों की संख्या अधिक रही, लेकिन पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार सदस्यों की संख्या घटी है। वहीं इंडिया गठबंधन के सांसदों की संख्या बढ़ी है। इससे समितियों में भाजपा का प्रभुत्व घटेगा।

17वीं लोक सभा के अंत में भाजपा से जुड़े सांसद 24 में से 16 संसदीय स्थायी समितियों का नेतृत्व कर रहे थे। इनमें गृह, वित्त, विदेश मामले और रक्षा विभाग से संबंधित समितियां भी शामिल हैं। राजग सहयोगी शिव सेना (शिंदे गुट) और जनता दल (यू) के सदस्य एक-एक समिति का जिम्मा संभाल रहे थे। कांग्रेस और उसकी सहयोगी द्रमुक दो-दो समितियों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

वाईएसआर कांग्रेस के सांसद भी दो संसदीय स्थायी समिति को दिशा दे रहे थे। पिछली सरकार में भाजपा के लोक सभा में 303 तीन सांसद जीत कर आए थे, जबकि राज्य सभा में भी उसके 90 सांसद थे। इसलिए इस संसदीय स्थायी समितियों में उसका बोलबाला था।

कुल 24 विभागों से संबंधित इन संसदीय स्थायी समितियों में से 16 की निगरानी अब तक लोक सभा अध्यक्ष द्वारा की जा रही थी, जबकि शेष 8 की देखरेख राज्य सभा के अध्यक्ष कर रहे थे। अब चूंकि इंडिया गठबंधन के सांसदों की संख्या सदन में बढ़ गई है, इसका सीधा असर इन समितियों पर भी पड़ेगा।

जिन 24 समितियों में बदलाव की संभावना है, उनमें प्राक्कलन समिति, लोक लेखा समिति (पीएसी) और सार्वजनिक उपक्रम समिति जैसी तीन वित्तीय समितियां भी हैं। वर्ष 1967 तक सत्ताधारी पार्टी के पास पीएसी का नेतृत्व रहता था।

उसके बाद से इसका नेतृत्व विपक्ष के सांसद करते आ रहे हैं। 17वीं लोक सभा में कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने इस समिति की अध्यक्षता की थी। अन्य दो समितियों की अध्यक्षता भाजपा के सांसद कर रहे थे। पीएसी में भाजपा और इसकी सहयोगी पार्टियां बहुमत में थीं।

इनके अलावा एक दर्जन संसदीय पैनल और हैं। जैसे दोनों सदनों के लिए कार्य मंत्रणा समिति, विशेषाधिकार समिति और लाभ के पदों पर संयुक्त समिति। लोक सभा में सांसदों की संख्या में बदलाव के साथ ही अब इन समितियों की स्थिति भी बदल जाएगी।

Advertisement
First Published - June 12, 2024 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement