facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पिछली सरकार ने दिल्ली का खजाना खाली किया: रेखा गुप्ता

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवगठित विधान सभा का पहला सत्र सोमवार को नए सदस्यों के शपथ लेने के साथ शुरू होगा।

Last Updated- February 23, 2025 | 10:03 PM IST
Rekha Gupta

भाजपा विधायक दल ने रविवार को एक बैठक में नवगठित आठवीं दिल्ली विधान सभा के सोमवार से शुरू होने जा रहे पहले सत्र के लिए अपने एजेंडे पर चर्चा की। प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में सदन की नेता और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य और पार्टी के विधायक शामिल हुए। भाजपा विधायकों को सत्र के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारियां दी गईं क्योंकि उनमें से कई पहली बार विधायक बने हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवगठित विधान सभा का पहला सत्र सोमवार को नए सदस्यों के शपथ लेने के साथ शुरू होगा और उपराज्यपाल वी के सक्सेना ‘प्रोटेम स्पीकर’ (अस्थायी अध्यक्ष) को शपथ दिलाएंगे। सदन द्वारा नया स्पीकर चुने जाने तक सत्र का संचालन करने के लिए भाजपा विधायक अरविंदर सिंह लवली को ‘प्रोटेम स्पीकर’ नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन दिवसीय सत्र की सबसे महत्त्वपूर्ण बात नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की 14 रिपोर्ट को सदन के पटल पर रखना है।

मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के ‘काम और दृष्टि’ को लोग पिछले एक दशक में देख चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली पूर्व सरकार, भाजपा सरकार के लिए ‘सरकारी खजाने को खाली’ छोड़कर गई है। गुप्ता ने आश्वासन दिया कि महिलाओं के लिए 2,500 रुपये मासिक भुगतान की योजना को विस्तृत योजना के साथ लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला समृद्धि योजना के कार्यान्वयन पर अधिकारियों के साथ कई बैठकें हुई हैं।

 

Advertisement
First Published - February 23, 2025 | 10:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement