राजनीति

बिहार में ‘सम्राट’ का राज! बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव! सम्राट चौधरी बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए। वे कल 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सूबे में अब नई सरकार

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 14, 2026 | 4:58 PM IST

बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है। सम्राट चौधरी अब राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और NDA की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा की जाएगी। उनका शपथग्रहण समारोह 15 अप्रैल को लोकभवन में होगा।

इससे पहले आज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी में राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। इस्तीफा देने से पहले हुई कैबिनेट बैठक में उन्होंने मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश की, जो कि संवैधानिक प्रक्रिया का हिस्सा होता है। इस दौरान नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद थे। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी आज नीतीश कुमार से मुलाकात की, इससे पहले कि वे इस्तीफा देने लोक भवन के लिए रवाना होते।

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने X (ट्विटर) पर लिखा कि अब नई सरकार काम संभालेगी और उन्हें पूरा सहयोग मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आगे भी अच्छा काम होगा और बिहार लगातार आगे बढ़ेगा।

First Published : April 14, 2026 | 4:24 PM IST