facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सौरभ भारद्वाज उद्योग और आतिशी शिक्षा मंत्री बनी

Advertisement
Last Updated- March 09, 2023 | 5:16 PM IST

आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने आज दिल्ली मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली। दोनों को दिल्ली सरकार से इस्तीफा देने वाले मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन की जगह मंत्री बनाया गया है। आतिशी को दिल्ली मंत्रिमंडल में शिक्षा, बिजली, लोक निर्माण और पर्यटन जैसे विभाग की अहम जिम्मेदारी दी गई है। पहले ये विभाग मनीष सिसोदिया के पास थे।

आतिशी मनीष सिसोदिया के साथ शिक्षा विभाग में सलाहकार के रूप में काम कर चुकी हैं और दिल्ली की शिक्षा नीति तैयार करने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आतिशी के मंत्री बनने के साथ ही केजरीवाल के दूसरे कार्यकाल में महिला मंत्री की कमी पूरी हो गई है। आतिशी कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी की विधायक हैं।

सौरभ भारद्वाज बने उद्योग मंत्री

सौरभ भारद्वाज को ज्यादातर वे विभाग मिले हैं, जो जेल जाने से पहले सत्येंद्र जैन के पास थे। भारद्वाज को स्वास्थ्य व उद्योग विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्हें शहरी विकास और जल विभाग की भी जिम्मेदारी दी गई है।

भारद्वाज केजरीवाल सरकार के पहले कार्यकाल में भी मंत्री थे। उस समय उन्हें परिवहन जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। सौरभ भारद्वाज दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से विधायक हैं और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष भी हैं।

Advertisement
First Published - March 9, 2023 | 5:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement