facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सिद्धरमैया ने कोर्ट के फैसले के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से किया इनकार, कहा- कोई गलत काम नहीं किया

Advertisement

सिद्धरमैया ने आरोप लगाय, ‘‘नरेन्द्र मोदी सरकार मेरे खिलाफ ही नहीं बल्कि देश में सभी विपक्षी राज्य सरकारों के खिलाफ बदले की राजनीति कर रही है।’’

Last Updated- September 24, 2024 | 6:11 PM IST
CM Siddaramaiah refused to resign from the post of Chief Minister after the court's decision, said- he did not do any wrong CM सिद्धरमैया ने कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से किया इनकार, कहा- कोई गलत काम नहीं किया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार उनके नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ बदले की राजनीति में संलिप्त है।

सिद्धरमैया ने इसी के साथ राज्यपाल द्वारा उनपर भूखंड आवंटन के मामले में अभियोग चलाने की मंजूरी देने के खिलाफ दाखिल याचिका उच्च न्यायालय में खारिज होने के बाद विपक्ष की ओर से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने को लेकर की जा रही मांग को भी ठुकरा दिया।

सिद्धरमैया ने आरोप लगाया कि विपक्ष उनके और उनकी सरकार के खिलाफ साजिश रच रहा है जिसका वह राजनीतिक रूप से मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि वह कानूनी विशेषज्ञों और पार्टी नेताओं से परामर्श के बाद अपने अगले कदम और कानूनी लड़ाई पर फैसला करेंगे।

मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैं अब भी कहता हूं कि मैंने कोई गलत काम नहीं किया है…।’’ मुख्यमंत्री ने मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा (एमयूडीए) पॉश क्षेत्र में उनकी पत्नी को किये गये 14 भूखंडों के आवंटन में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में उनके खिलाफ राज्यपाल थारवरचंद गहलोत द्वारा दी गयी जांच की मंजूरी को उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी जिसे अदालत ने मंगलवार को खारिज कर दिया।

उन्होंने बार-बार अदालत के आदेश की ओर इशारा किया जिसमें कहा गया था कि ‘‘(उच्च न्यायालय का) आदेश (भ्रष्टाचार निवारण) अधिनियम की धारा 17 ए के तहत मंजूरी (जांच के लिए) के लिए प्रतिबंधात्मक माना जाता है, न कि बीएनएसएस की मंजूरी 218 देने वाला आदेश।’’

विपक्ष सिद्धरमैया से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की मांग कर रहा है। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘मुझे क्यों इस्तीफा देना चाहिए? क्या (एच.डी.) कुमारस्वामी(केंद्रीय मंत्री) ने इस्तीफा दिया है? वह जमानत पर हैं, उनसे पूछिये…इसमें यही कहा है कि जांच करने की जरूरत है। जांच के स्तर पर ही इस्तीफा मांगा जाना चाहिये? मैं उन्हें जवाब दूंगा…मैं इसका राजनीतिक रूप से मुकाबला करूंगा क्योंकि यह साजिश है।’’

सिद्धरमैया ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह कानूनी विशेषज्ञों, मंत्रियों, पार्टी के प्रदेश अध्यक्षों और अन्य लोगों के साथ चर्चा के बाद अगली कार्रवाई पर फैसला करेंगे। कांग्रेस नेता ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल सेक्युलर (जद एस) पर ‘साजिश, राजभवन के दुरुपयोग’ का आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनसे नहीं डरेंगे क्योंकि राज्य के लोग उनके साथ हैं और उन्हें और उनकी पार्टी को उनका आशीर्वाद प्राप्त है।

उन्होंने कहा, ‘‘ उप मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री, विधायक, पार्टी नेता, कार्यकर्ता और आलाकमान मेरे साथ हैं। कानूनी लड़ाई जारी रखने में आलाकमान मेरा साथ देगा।’’

सिद्धरमैया ने आरोप लगाय, ‘‘नरेन्द्र मोदी सरकार मेरे खिलाफ ही नहीं बल्कि देश में सभी विपक्षी राज्य सरकारों के खिलाफ बदले की राजनीति कर रही है।’’

उन्होंने दावा किया कि भाजपा और जद(एस) कभी कर्नाटक की जनता के जनादेश से सत्ता में नहीं आई। सिद्धरमैया ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनकी सरकार को ‘‘ धन, बल, ऑपरेशन कमल के बल पर अपदस्थ करने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुई।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘भाजपा ने धन के बल पर हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुई, उसने हमारी सरकार की गरीब हितैषी योजनाओं का विरोध किया। भाजपा गरीबों और सामाजिक न्याय के खिलाफ है।’’

सिद्धरमैया ने दावा किया कि देश के अन्य हिस्सों की तरह भाजपा कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को भी बदनाम कर अस्थिर करने की कोशिश कर रही है।

Advertisement
First Published - September 24, 2024 | 6:11 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement