राजनीति

क्या सिद्धू को लेकर कांग्रेस पार्टी करेगी बड़ा ऐलान! जेल से निकलने के बाद मिले कई बड़े नेताओं से

Published by
भाषा
Last Updated- April 07, 2023 | 4:46 PM IST

कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की और कहा कि विश्वसनीयता का दूसरा नाम खरगे है।

खरगे से मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए सिद्धू । उनमें सकारात्मक ऊर्जा है और पार्टी के लिए मूल्यवान हैं।’ने ट्वीट किया, ‘कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

खरगे के साथ सिद्धू की मुलाकात के समय कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश भी मौजूद थे। सिद्धू ने कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की। उन्होंने गुरुवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात की थी।

सिद्धू 1988 के एक ‘रोडरेज’ मामले में करीब 10 महीने की कैद की सजा काटने के बाद शनिवार को पटियाला केंद्रीय कारागार से बाहर आये थे।

First Published : April 7, 2023 | 4:45 PM IST