राजनीति

Winter Session 2023: आज राज्यसभा में आर्थिक स्थिति पर चर्चा की संभावना

संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू हुआ और यह 22 दिसंबर को समाप्त होगा।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 05, 2023 | 9:35 AM IST

राज्यसभा में मौजूदा आर्थिक स्थिति पर मंगलवार को चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने मौजूदा आर्थिक स्थिति पर अल्पावधि चर्चा का नोटिस दिया था जिसे राज्यसभा ने स्वीकार कर लिया है।

‘समान विकास को बढ़ावा देने के लिए अर्थव्यवस्था को मजबूत करना’, विषय पर आज दोपहर दो बजे चर्चा हो सकती है।

संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू हुआ और यह 22 दिसंबर को समाप्त होगा।

First Published : December 5, 2023 | 9:35 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)