खेल

पंत अब ठीक है, अगले साल IPL में वापसी करेगा : DC निदेशक गांगुली

पंत गुरूवार को दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सत्र के दौरान खिलाड़ियों के साथ जुड़ गये।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 10, 2023 | 7:30 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने कहा कि भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अगले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सत्र में खेलेंगे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत पिछले साल दिसंबर में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

पंत दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सत्र के दौरान खिलाड़ियों के साथ जुड़े

पंत गुरूवार को दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सत्र के दौरान खिलाड़ियों के साथ जुड़ गये। गांगुली ने पंत के बारे में अपडेट देते हुए पत्रकारों से कहा, ‘‘वह (पंत) अब ठीक है। वह अगले IPL सत्र में खेलेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऋषभ हालांकि यहां अभ्यास नहीं करेगा। अभी अभ्यास शुरू करने के लिए समय है। जनवरी (2024 तक) वह और बेहतर हो जायेगा।’’

Also read: ENG vs PAK, WC 2023 Preview: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को चमत्कारिक जीत की उम्मीद

गांगुली ने कहा, ‘‘हम टीम के बारे में बात कर रहे थे। वह कप्तान है इसलिये आगामी नीलामी के संबंध में उसने अपने विचार रखे। वह इसी वजह से यहां आया ताकि टीम संबंधित कुछ पहलुओं को अंतिम रूप दे सके।’’ पंत ने भारत के लिये अंतिम टेस्ट पिछले साल दिसंबर में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

First Published : November 10, 2023 | 7:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)