facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

पंत अब ठीक है, अगले साल IPL में वापसी करेगा : DC निदेशक गांगुली

Advertisement

पंत गुरूवार को दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सत्र के दौरान खिलाड़ियों के साथ जुड़ गये।

Last Updated- November 10, 2023 | 7:30 PM IST
ऑफ़लाइन सॉफ़्टवेयर मार्केटप्लेस टेकजॉकी (टेकजॉकी) ने क्रिकेटर ऋषभ पंत को अपना ब्रांड सहयोगी बनाया है

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के क्रिकेट निदेशक सौरव गांगुली ने कहा कि भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अगले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सत्र में खेलेंगे। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत पिछले साल दिसंबर में कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे।

पंत दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सत्र के दौरान खिलाड़ियों के साथ जुड़े

पंत गुरूवार को दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सत्र के दौरान खिलाड़ियों के साथ जुड़ गये। गांगुली ने पंत के बारे में अपडेट देते हुए पत्रकारों से कहा, ‘‘वह (पंत) अब ठीक है। वह अगले IPL सत्र में खेलेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऋषभ हालांकि यहां अभ्यास नहीं करेगा। अभी अभ्यास शुरू करने के लिए समय है। जनवरी (2024 तक) वह और बेहतर हो जायेगा।’’

Also read: ENG vs PAK, WC 2023 Preview: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को चमत्कारिक जीत की उम्मीद

गांगुली ने कहा, ‘‘हम टीम के बारे में बात कर रहे थे। वह कप्तान है इसलिये आगामी नीलामी के संबंध में उसने अपने विचार रखे। वह इसी वजह से यहां आया ताकि टीम संबंधित कुछ पहलुओं को अंतिम रूप दे सके।’’ पंत ने भारत के लिये अंतिम टेस्ट पिछले साल दिसंबर में मीरपुर में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।

Advertisement
First Published - November 10, 2023 | 7:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement