भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) का शेयर बुधवार को 7.58 फीसदी टूटकर कारोबार के दौरान निचले स्तर 295 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी के तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद यह गिरावट आई, जो बाजार के अनुमान से कम रहा। बीएचईएल का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में सालाना आधार पर करीब 26 फीसदी गिरकर 489.6 […]
आगे पढ़े
प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) ने बुधवार को बहुराष्ट्रीय कंपनी लिंडे इंडिया के खिलाफ बाजार नियामक सेबी का अंतरिम आदेश रद्द कर दिया। शेयरधारकों की शिकायत के बाद भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने नैशनल स्टॉक एक्सचेंज को लिंडे इंडिया और उसके संबंधित पार्टी ट्रांजेक्शन (आरपीटी) की जांच करने और मूल्यांकन का निर्देश दिया था। […]
आगे पढ़े
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार को 2.11 लाख करोड़ रुपये का लाभांश सौंपेगा। रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की बैठक में आज बतौर लाभांश अब तक की सबसे अधिक रकम दिए जाने का फैसला लिया गया। यह रकम केंद्रीय बजट में रिजर्व बैंक और अन्य सार्वजनिक उपक्रमों से मिलने […]
आगे पढ़े
अदाणी एंटरप्राइजेज बेंचमार्क सेंसेक्स में विप्रो की जगह ले सकती है। इस संबंध में औपचारिक घोषणा शुक्रवार को हो सकती है क्योंकि तभी बीएसई सूचकांकों का अर्धवार्षिक पुनर्संतुलन होगा। यह पहला मौका है जब गौतम अदाणी समूह के स्वामित्व वाली किसी कंपनी को बेंचमार्क सेंसेक्स में शामिल किया जाएगा। इस कदम से सेंसेक्स को ट्रैक […]
आगे पढ़े
सूचीबद्ध कंपनियों के शेयर भाव भारत के जीडीपी में वृद्धि के मुकाबले मजबूत बने हुए हैं। बीएसई पर सभी सूचीबद्ध और कारोबार करने वाली कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) मार्च 2023 से 61 प्रतिशत तक बढ़ा है, जबकि 2023-24 में मौजूदा मूल्य पर भारत के जीडीपी में अनुमानित 10 प्रतिशत वृद्धि हुई है। परिणामस्वरूप […]
आगे पढ़े
जनवरी से मार्च 2024 (वित्त वर्ष 24 की चौथी तिमाही) के लिए हाल में जारी आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण के तिमाही बुलेटिन से महिलाओं और भारतीय श्रम बाजार में उनकी स्थिति को लेकर कई दिलचस्प जानकारियां सामने आई हैं। कार्यबल में भागीदारी के लिहाज से देखें तो शहरी इलाकों में महिला श्रम बल भागीदारी दर […]
आगे पढ़े
आम चुनाव अब अपने अंतिम चरणों की तरफ बढ़ रहा है और इसी बीच यह कहा जाने लगा है कि मोदी 3.0 (मोदी सरकार का तीसरा कार्यकाल) के लिए कार्य योजनाएं भी तैयार हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं उसके समर्थकों को लग रहा है कि नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में देश […]
आगे पढ़े
Regulatory fee: बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने स्टॉक एक्सचेंजों को जानकारी दी कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनियामक बोर्ड (सेबी) ने उसे सालाना कारोबार पर नियामकीय शुल्क का भुगतान करने का निर्देश दिया है। बीएसई ने कहा कि विकल्प अनुबंध (ऑप्शन कॉन्ट्रैक्ट) में सांकेतिक मूल्य पर विचार करने के बाद सेबी ने यह आदेश दिया है। […]
आगे पढ़े
EV incentive schemes: भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक दोपहिया बनाने वाली हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) और बेनलिंग इंडिया (Benling India) को भविष्य में किसी भी सरकारी प्रोत्साहन योजना में शिरकत करने से रोक दिया है। दोनों कंपनियों ने देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग और निर्माण में तेजी लाने की मंत्रालय की योजना के दूसरे […]
आगे पढ़े
प्रवासी भारतीयों (NRI) द्वारा जमा किए जाने वाले धन की आवक वित्त वर्ष 2024 में 63.55 प्रतिशत बढ़कर 14.7 अरब डॉलर हो गई है, जो वित्त वर्ष 2023 में 8.98 अरब डॉलर थी। इसके पहले का सबसे ऊंचा स्तर वित्त वर्ष 2016 में 15.97 अरब डॉलर का था। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के […]
आगे पढ़े